# रोज सुबह 10.00 बजे हम लोग बठिंडा के मसलों और पॉलिटिक्स पर ऑनलाइन मीटिंग करते हैं।

**URL:** https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421
**Category:** Government & Politics
**Tags:** online-meetings, corruption
**Created:** [March 1, 2020, 3:14pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421 "2020-03-01T15:14:58Z")
**Posts on this page:** 20
**Page:** 1

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 1, 2020, 3:14pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/1 "2020-03-01T15:14:59Z")

[click-here-to-read-this-topic-in-detail](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421)

दोस्तों, हम लोग बठिंडा वासियों के लिए एक टॉक शो शुरू कर रहे हैं। जिसमें आप किसी भी स्मार्ट फोन से, काल करके हमारे साथ जुड़ सकते हैं। आपकी काल का कोई खर्च नहीं होगा। और आप कहीं से भी काल कर सकते हैं।

रोज सुबह 10 से लेकर 10-30 तक हम आप लोगों की काल का इंतजार किया करेंगे।
अगर किसी दिन किसी खास दिक्कत की बजह से मीटिंग कैन्सल हुई तो इसी वेबसाईट पर उसकी सूचना डाल दिया करेंगे।

**मीटिंग जॉइन कैसे करें:** (सभी स्टेप्स की तस्वीरें/स्क्रीन शॉट नेक्स्ट पोस्ट में दिए गए हैं)

- कनेक्ट होने के लिए उसके लिए आपको केवल ज़ूम cloud meeting एप इंस्टॉल करके उसमें अपनी जीमेल id से लॉगिन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होगा।

- एप में लॉगिन करने के बाद आप को ‘जॉइन मीटिंग’ पर क्लिक करके यह 10 अंकों की नीचे दी गई मीटिंग आइडी भरनी होगी। और ‘जॉइन विद विडिओ’ पर क्लिक करना होगा।

- जॉइनिंग के वक्त आपको यह पूछेगा की क्या आप अपने मोबाईल/डिवाइस की आवाज के साथ जुड़ना कहते हैं या फोन नंबर डायल करके (Dial In/Call via Device Audio)? आपने वहाँ ‘डिवाइस औडियो’ चुनना है।

बस फिर आप हमारे साथ जुड़ जाएंगे। आप जब मर्जी अपनी आवाज या विडिओ (या दोनों में से एक चीज) भेजना बंद कर सकते हैं। उसके बाद भी आप हमारी आवाज और विडिओ सुनते रहेंगे। अगर आपने शुरू में ‘विडिओ’ चुन लिया था, और अब आप अपनी विडिओ शेयर नहीं करना चाहते, तो भी आप विडिओ शेरिंग बंद कर सकते हैं।

उसके बाद यह 30 मिनट की ऑनलाइन मीटिंग को हम अपने वेबसाईट और यूट्यूब पर डाला करेंगे। और हम आपकी आवाज बनेंगे। सिटी में जो भी दिक्कत आपको आ रही हैं, आप हमें किसी भी दिन सुबह 10 बजे काल करके बता सकते हैं। कोशिश करेंगे की मीटिंग आइडी सैम रहे। पर कभी रेर केस में अगर यह बदलती है, तो इसी वेबसाईट की इसी पोस्ट पर अपडेट दे दिया करेंगे। या मेरे व्हाट्सप्प नंबर 94 7878 4000 पर भी पूछ सकते हैं।

अभी यह मीटिंग्स ऑफलाइन होंगी। यानी रिकार्ड करने के बाद अपलोड किया करेंगे। लेकिन उम्मीद है की जैसे ही यूट्यूब पर हमारे 1000 सब्स्क्राइबर पूरे हो जाएंगे, तो यह मीटिंग लाइव शुरू कर देंगे। हमारे 750 सब्स्क्राइबर पहले ही बन चुके हैं।

> एंड्रॉयड फोन पर ज़ूम क्लाउड मीटिंग एप डाउनलोड करने के लिए, और उसके के बाद मीटिंग जॉइन करने के लिए दोनों के लिए आप [इस लिंक/नंबर को 2101838567 को](https://us04web.zoom.us/j/2101838567) क्लिक कर सकते हैं। इसी लिंक से ये एप इंस्टॉल भी हो जाएगी, और इसी से/पर दोबारा क्लिक करके आप मीटिंग जॉइन भी कर सकते हैं।
> या अगर आप लिंक पर क्लिक किए बिना सीधा जॉइन करना चाहते हैं, तो जॉइन मीटिंग पर क्लिक करके, सीधा यही 9 (या 10) अंकों का मीटिंग आइडी भर कर भी जॉइन हो जाएंगे।
> आईफोन के लिए एप [यहाँ से डाउनलोड हो जाएगी](https://apps.apple.com/in/app/zoom-cloud-meetings/id2101838567)।

अगर आपको ज़ूम एप या ऑनलाइन मीटिंग जॉइन करने के लिए कोई भी चीज समझने में दिक्कत आती है तो आप 6-7 मिनट के [इस विडिओ](https://youtu.be/dPdJaz1QwBQ) को देख कर, या इसी टॉपिक की नेक्स्ट पोस्ट को पढ़ कर तस्वीरों की सहायता ले सकते हैं।

#daily-online-meet
#daily-meeting
#bathinda-online-meeting
#bathinda-ke-mudde

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 2, 2020, 3:27am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/4 "2020-03-02T03:27:34Z")

एप इंस्टॉल करके मीटिंग जॉइन करने के स्क्रीन शॉट:

1. प्ले स्टोर से zoom cloud meeting अप्प इंस्टॉल करें: ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/e/e07eb248e7a49445744dbaf0795b6e2345d191bd.jpeg)
2. इंस्टॉल की गई एप को ओपन करके साइन इन करें।
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/e/eca3d75a1b8904e57c5e97391a69802ecdb58512.jpeg)
3. गूगल के थ्रु लॉगिन सबसे आसान रहता है:
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/e/ebca21c50f75fd96eeccce22d57f2dc407d89301.png)
4. अपनी जीमेल आइडी से लॉगिन करें (इसके लिए आपको आपकी जीमेल id/पासवर्ड की जरूरत पड़ सकती है)
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/d/de068482dd04c04a5e31df2689f2fbdd1f7cc47c.jpeg)
5. यहाँ से ज़ूम लॉन्च करें:
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/7/7dd1be6be1cd40d6289a520605a3be841bc3fc7f.jpeg)
6. ‘जॉइन’ पर क्लिक करें:
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/9/9c7d9334ef4d49707182acbce0e814868218d052.jpeg)
7. ऊपर इस टॉपिक की पहली पोस्ट में दी गई, 9 या 10 अंकों की मीटिंग आइडी भरें। या अगर आपने पहले भी वही मीटिंग आइडी use की थी तो उसकी बगल में जो ड्रॉप डाउन मेनू का छोटा सा एरो है, उसमें भी आप अपनी भरी हुई आइडी निकाल कर क्लिक कर सकते हैं।
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/8/8c68a861bb1ca8880a9630a4a73c6cca0ba1a0d1.jpeg)
8. जॉइन विद विडिओ पर क्लिक करें (ये स्टेप तभी खुलेगा जब हमने उसी वक़्त मीटिंग होस्ट/ओपन कर रखी होगी)
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/6/65128755dcfcd61a314cfb30801e6202adcb18cb.jpeg)
9. औडियो के लिए आपने ‘डिवाइस औडियो’ चूज़ करना है:
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/7/744168541be8f477bd7fb841a53f4e2cfb83d748.png)
10. मीटिंग छोड़ने के लिए स्क्रीन पर कहीं भी क्लिक करेंगे तो ऊपर टॉप-लेफ्ट साइड में ‘लीव’ के बटन से मीटिंग छोड़ सकते हैं। केवल एप बंद करने से आप मीटिंग से एक्सईट नहीं होंगे।
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/9/9cc10668b191af9e7254e96eecac8b7c453c01e1.jpeg)

इसमें कुछ अन्य बातें जो मैं व्यूअर/ऑडियंस के ध्यान में लाना चाहूँगा:

- आप 8ve स्टेप प़र तभी पहुँच पाएँगे, मीटिंग तभी जॉइन कर पाएँगे जब इसके होस्ट, यानी कि मैं, अपनी तरफ़ से ऑनलाइन/ओपन हूँगा।

- अगर कोई बदतमीजी करेगा या किसी भी ढंग से कोई कानून का अधिक उलँघन करेगा, तो हम उसकी बात सुने बिना काट देंगे। अधिक बात हुई तो उसकी आइडी (जो हमारे पास आ जाएगी) पुलिस के साथ शेयर करने के लिए हम कानूनी रूप से बाध्य होंगे।

- यह प्रोग्राम मुख्यत बठिंडा और इसकी सियासत पर केंद्रित रहेगा। लेकिन क्यूंकी सिटी की सियासत स्टेट, और स्टेट की सियासत देश से जुड़ी है, तो वो बातें भी बीच में यदि आती रहें तो हैरानी नहीं होगी।

- इस मीटिंग के दोरान मेरा मोबाईल नंबर आपको बंद मिल सकता है/सम्भवतः अटेंड नहीँ हो पाएगा।

> मीटिंग आइडी नंबर/जॉइनिंग लिंक, ऊपर इस टॉपिक की पहली पोस्ट में दिया हुआ है।

### Author: ![Gurmeet\_Dhillon](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/gurmeet_dhillon/32/1278_2.png) [@Gurmeet\_Dhillon](https://www.bathindahelper.com/u/Gurmeet_Dhillon)
#### Post date: [March 1, 2020, 4:59pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/5 "2020-03-01T16:59:36Z")

ਸਰ ਜੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ ਕਰ ਰਹੇ ਓ ਧੰਨਵਾਦ ਪੋਸਟ ਪੜ ਕੇ ਯੂ ਟਿਊਬ ਚੈਨਲ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਸਬਸਕ੍ਰਾਈਬ ਕੀਤਾ ਪਰ ਇੱਕ ਬਠਿੰਡਾ ਹੈਲਪਰ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਹੋਰ ਚੈਨਲ ਸ਼ੋ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਜੇ 12ਕ ਸਬਕਰਾਇਬਰ ਵਾਲਾ ਭੁਲੇਖਾ ਪਾਉਣ ਲਈ ਹੈ ਜਾ ਉਹ ਵੀ ਸਹੀ ਹੈ

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 1, 2020, 10:53pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/6 "2020-03-01T22:53:54Z")

वो मेरा पर्सनल नाम का यूट्यूब चैनल है और एक बिजनेस यूट्यूब चैनल है। जो मुख्य use कर रहे हैं, वो बिजनस यूट्यूब चैनल कर रहे हैं हम। जिसका [लिंक यह](https://www.youtube.com/channel/UCVZzlzQ-3cStOaa0X0TuPxw) है।

शुरू में, 10 बर्ष पहले, इतनी जानकारी नहीं थी, इसलिए नाम की ये थोड़ी confusion हुई, की पर्सनल चैनल और बिजनेस चैनल के बीच नाम का difference नहीँ रखा।

### Author: ![vivek\_manik](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/vivek_manik/32/1097_2.png) [@vivek\_manik](https://www.bathindahelper.com/u/vivek_manik)
#### Post date: [March 2, 2020, 4:00am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/7 "2020-03-02T04:00:23Z")

Well done bobby ji

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 2, 2020, 4:19pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/8 "2020-03-02T16:19:22Z")

आज 2 मार्च, 2020 की पहली ऑनलाइन मीटिंग।

जैसा की हमने आपको बताया था की 2-4 दिन सॉफ्ट लॉन्चइंग के तोर रहेगा।
क्यूंकी कुछ कमियाँ रहेंगी ही रहेंगी।

आज के विडिओ में, एडिटिंग की भारी कमियाँ हैं।
लेकिन जो ऑनलाइन मीटिंग का मकसद था, वो खूब पूरा हुआ है।

[![](https://img.youtube.com/vi/H4CCUbybtjc/maxresdefault.jpg "बठिंडा हेल्पर की बठिंडा के मसलों पर पहली ऑनलाइन मीटिंग") ](https://www.youtube.com/watch?v=H4CCUbybtjc)

अब कल फिर मिलेंगे।
थैंक्स।
बाय।
सी यू टूमारो।

#online-meetings

### Author: ![Neeraj](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/neeraj/32/956_2.png) [@Neeraj](https://www.bathindahelper.com/u/Neeraj)
#### Post date: [March 2, 2020, 5:55pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/9 "2020-03-02T17:55:33Z")

मेरे बठिंडा हेल्पर ग्रुप के दोस्तों पहले तो मैं आप सब से क्षमा चाहता हूँ कि जो बॉबी ने जी ने आप को जो ऑन लाइन वीडियो शेयर किया है उस में जो भी मेरे मुँह से अपशब्द निकले कृप्या उन सब के लिए मुझे माफ़ कर दी जिये क्योंकि मुझे यह फॉरमेट की ही समझ नही थी, मुझे लगा कि यह एक वीडियो कॉलिंग है,बॉबी जी मेरे32 साल पुराने मित्र हैं और मेरे छोटे भाई हैं तो मैं उनसे आम मित्रता की जो भाषा होती है मैं उनसे वैसे ही बात करने लग गया था मैंने अपनी गलती बता दी और आपसब से दोबारा भी माफी मांगता हूं, लेकिन गलती बॉबी जी की भी है जो उन्होंने मुझे बिना प्रशन किये उत्सुकता में रिकॉर्डिंग अपलोड कर दी।

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 3, 2020, 2:15am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/10 "2020-03-03T02:15:15Z")

लेकिन वीर तुमने कोई ऐसी ग़लत बात तो बोली ही नहीं।

दूसरे मैंने मीटिंग से पहले भी हरएक को बताया था कि ये ऑनलाइन मीटिंग है जो कि अभी शुरू में रिकार्ड करने के बाद अपलोड होगी और बाद में सीधे लाइव ही चला करेगी।

और आपको मीटिंग के दोरान भी बताया था। मेरे पास वो बताये जाने वाली रिकॉर्डिंग रखी है।

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 3, 2020, 4:30am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/11 "2020-03-03T04:30:42Z")

दोस्तों, कल की मीटिंग बहुत ही सक्सेस्फल रही।

आज हम फिर से 10 बजे आप के लिए उपलव्ध रहेंगे।

आपको एक बार फिर से बता दें, की जो भी आप दिखाएंगे, जो भी आप बोलेंगे, वो सब ऑनलाइन जाएगा, बठिंडा हेल्पर की वेबसाईट, और दूसरे प्लाटफॉर्म्स पर यह ऑनलाइन चैट/मीटिंग ब्रोडकास्ट होंगी।

अगर आप चाहें तो सिर्फ दूसरों को बोलते सुन सकते हैं। दस और साढ़े दस के बीच, बस खुद म्यूट रहिए। और चाहें तो अपनी विडिओ भी ट्रैन्स्मिट मत करें। लेकिन मैं हम यह चाहेंगे की इसमें डर वाली कोई बात नहीं। हमने कोई पर्सनल चैट नहीं करनी।
हमने बठिंडा की समस्याएं और पॉलिटिक्स डिस्कस करनी है, जो हम यूँ भी सारा दिन फेस्बूक, गूगल, व्हाट्सप्प पर करते रहते हैं। इसलिए मैं चाहता हूँ की आप भी अपनी बात रखें।

आज के मुख्य दो मुद्दे हैं।
एक तो जो वीर कालोनी से सभी ठेले वालों को उठाया दिया गया है।

और दूसरा मित्तल माल के बाहर पार्किंग की मुद्दा।
यह स्केजूल है। लेकिन चलती बात में दूसरी कोई बात भी बीच में आ जाए तो भी कोई दिक्कत नहीं।

आपको बस ‘ज़ूम’ एप इंस्टॉल करके ‘जॉइन मीटिंग’ पर क्लिक करना है। ऊपर पहली पोस्ट में दी गई मीटिंग आइडी भरनी है (यह मीटिंग आइडी कभी रेर केस में बदल भी सकती है)।

> आज से पहले जो भी मीटिंग आपने जॉइन की थी, उसकी मीटिंग आइडी आप वहीं पर साइड के छोटे से ड्रॉप डाउन मेनू बटन पर क्लिक करके देख सकते हैं। यानी कोई भी मीटिंग आइडी से आप एक बार जॉइन हो गए तो नेक्स्ट टाइम वो आइडी आपको मानुयाली भरने की जरूरत नहीं। वहीं ड्रॉप डाउन पर क्लिक करके आपको वो मीटिंग आइडी क्लिक करने योग्य हो जाएगी।

नेक्स स्क्रीन पर आपने ‘जॉइन विद विडिओ’ के ब्लू कलर बटन पर क्लिक करना है।
आवाज के लिए पूछे जाने पर आपने ‘डिवाइस औडियो’ चूज़ करनी है।

बस आप जॉइन हो जाएंगे।

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 28, 2020, 4:56am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/18 "2020-03-28T04:56:02Z")

14 March, 2020 की मीटिंग

> [@मित्तल माल एन्क्रोच्मन्ट तो एक छोटी सी बात है, इस दूसरी बदमाशी के सामने](https://www.bathindahelper.com/t/topic/2480):

> [https://youtu.be/UIBJBPv2prk](https://youtu.be/UIBJBPv2prk) अगर आप भी बठिंडा की अनलाइन मीटिंग्स में शामिल होना चाहते हैं, और बठिंडा की अपनी कोई भी समस्या बताना चाहते हैं तो [इस पोस्ट](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/17) के हिसाब से बड़े आराम से बठिंडा की रोजाना होने वाली ऑनलाइन मीटिंगस में जॉइन होकर अपनी बात रख सकते हैं। #daily-online-meetings #Bathinda-online-meetings #online-meetings

#daily-online-meetings
#Bathinda-online-meetings
#online-meetings

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 28, 2020, 5:06am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/19 "2020-03-28T05:06:11Z")

15 March, 2020 की मीटिंग

> [@मित्तल माल वालों की शहर के डीसी और मैअर के साथ कितने मधुर संभध हैं???](https://www.bathindahelper.com/t/topic/2482):

> कैसे मित्तल माल, सरकारी जगह पर, पीली लाइन के अंदर खड़े वीइकल को जब्त करवाने में कामयाब हो गया? क्या मित्तल माल के मालिक की शहर के डीसी और मिनिस्टर के साथ बहुत अच्छी बनती है? जिन लोगों ने चालान भरे हैं, क्या उनके पैसे वापिस किए जाएंगे? [https://youtu.be/0HKaw97YbUo](https://youtu.be/0HKaw97YbUo) #Bathinda-Online-Meetings #Daily-Online-Meetings #online-meetings

#Bathinda-Online-Meetings
#Daily-Online-Meetings
#online-meetings

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 28, 2020, 11:06am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/20 "2020-03-28T11:06:05Z")

17 March, 2020: Online Meeting: An apology just from my side.

[![](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/1/1e4e1ce5d3b964ff77bd233a1b2241d675c2fff1.jpeg "बॉबी जोफ़न (Bathinda Helper) की तरफ़ से माफ़ी") ](https://www.youtube.com/watch?v=VUWKLkJ27L0)

बठिंडा में देव समाज के मुद्दे पर मैं गुस्से में एक शब्द गलत बोल गया, जो की किसी के लिए भी उचित नहीं है।
तो उसी संभनध में एक मशहूर समाज सेवी की शिकायत मेरे पास पहुँची, और हमारे बीच हुए संवाद से यह साबित हो गया की वो शब्द ‘वांछित’ नहीं है। और मैं उसके लिए उसी प्लेटफॉर्म पर माफ़ी माँग रहा हूँ, जिस पर मैंने वो शब्द बोल था: बठिंडा हेल्पर की ऑनलाइन मीटिंग के अंदर।

#apology
#my-apology
#wrong-word-used

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 28, 2020, 12:42pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/21 "2020-03-28T12:42:16Z")

16-17 March, 2020’s Online Meet:

एक सूझवान bathindian (बठिंडा वासी) के करोना के बारे में विचार।
लेकिन यह 16 मार्च की है, इसकी बात को उसी हिसाब से लेना पड़ेगा।

[![](https://img.youtube.com/vi/ncnEzwCkvjs/maxresdefault.jpg "16 March, 2020: Bathinda Online Meeting") ](https://www.youtube.com/watch?v=ncnEzwCkvjs)

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 28, 2020, 3:38pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/22 "2020-03-28T15:38:47Z")

18 March’s Online Meet on Judicial, Police, & Political Corruption with Mr Grover and Me only.

> [@मोरनी गेस्ट हाउस में 15 दिन में 40 बंदों द्वारा रेप का इल्जाम लगाने वाले कहाँ गायब हो गई?](https://www.bathindahelper.com/t/15-40/2537):

> जूडिशल में, पुलिस में, पॉलिटिक्स में, कहाँ करप्शन नहीं है? 17-18 मार्च, 2020 की बठिंडा ऑनलाइन मीटिंग में डिस्कशन का मुद्दा [https://youtu.be/-A57I34sPeE](https://youtu.be/-A57I34sPeE) #daily-online-meetings #online-meetings अन्य [सभी डेली मीटिंग्स](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/8).

#online-meetings
#daily-online-meetings

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 29, 2020, 8:08am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/23 "2020-03-29T08:08:50Z")

23 March, 2020 की ऑनलाइन मीटिंग।

> [@23 March, 2020 की ऑनलाइन मीटिंग](https://www.bathindahelper.com/t/23-march-2020/2541):

> [https://youtu.be/U8XaZpG4ilE](https://youtu.be/U8XaZpG4ilE)

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 29, 2020, 12:00pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/24 "2020-03-29T12:00:19Z")

[24 मार्च, 2020](https://www.bathindahelper.com/t/24-march-2020-bathinda-helper-online-meet/2542/3) की बठिंडा हेल्पर ऑनलाइन मीटिंग।

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [March 29, 2020, 3:04pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/25 "2020-03-29T15:04:38Z")

[29 मार्च, 2020 की ऑनलाइन मीटिंग](https://www.bathindahelper.com/t/29-3-2018/2539), जो पहली बार यूट्यूब पर लाइव भी चली थी।

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [May 3, 2020, 1:23pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/26 "2020-05-03T13:23:33Z")

### Author: ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)
#### Post date: [October 5, 2025, 8:41pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/29 "2025-10-05T20:41:18Z")

### Author: ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)
#### Post date: [May 23, 2026, 6:52am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/10-00/2421/30 "2026-05-23T06:52:08Z")