# कैसे 500 का काम 250 और 15000 का काम 2500 में हुआ?

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/500-250-15000-2500/2902>\
**Category:** General Discussion\
**Created:** [August 28, 2020, 3:10am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/500-250-15000-2500/2902 "2020-08-28T03:10:57Z")\
**Posts on this page:** 2\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [August 28, 2020, 3:10am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/500-250-15000-2500/2902/1 "2020-08-28T03:10:57Z")

</div>

मैं ये मानता हूँ कि बहुत बिजनेस ऐसे हैं जो अच्छी एनवायरनमेंट, या केवल अपनी डिग्री के कारण ही 10 गुणा अधिक रेट लेते जाते हैं (लेकिन हर मामले में ये अप्लाइ नहीं हो सकता)। इसकी कल मेरे साथ एक घटना घटी।

जैसे, एक अच्छे शोरूम से आप दातुन खरीद को, वो एक दातुन 50 रूपीस की पड़ेगी, लेकिन एक गरीब से खरीद लो, वोही दातुन 1 रूपी की भी मिल जाएगी।

किसी बड़े सर्विस सेंटर से मोबाईल की जो स्क्रीन रेपलकेमेन्ट 2500 में डालेगी, यदि आप किसी अच्छे कारीगर को जानते हैं तो वोही स्क्रीन 1200 में रिप्लेस कर देगा।

कई बार आप अच्छे शो रूम से जो ऐनक 3200 में खरीदें, हो सकता है वोही फ्रेम, वोही चीज आपको 350 की भी मिल जाएगी।  
लेकिन चक्कर विश्वास का है, की हमें पता होना चाहिए की जिस छोटी शॉप से हम खरीद रहे हैं, वो अपने ट्रैड का एक्सपर्ट है?

पुराने टाइम में अच्छे कारीगर लोग दांत, बिना किसी इन्जेक्शन के, बिना किसी दर्द के निकाल देते थे। यह एक हुनर ही नहीं तो क्या था?

कल, मेरे किसी ख़ास ने टूथ Fill करवाना था, जिसकी किसी मशहूर बड़े डॉक्टर ने आधे घंटे का काम और 500 rupees फीस बतायी।

लेकिन, बाय चांस हुमने किसी साधारण डॉक्टर से भी राय ले ली। जिसको तजुर्बा तो खूब था, लेकिन शायद डिग्री उसके पास न हो। उस ने वो ही काम बहुत ही बढिय़ा 250 में, और 5 मिनट में, कर दी। पता नहीं बड़ा डॉक्टर कितना टाइम लगाता या कैसे करता, पर उसने वो लेसर फिल से 1 मिनट में बढ़िया कर दिया। और डेमो अलग से दिया। की यह चीज होती क्या है।

यही नहीं, उसी पैशन्ट का एक दांत भी नहीं था। उसने किसी बड़े डॉक्टर से उसके बारे में लगवाने के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने एक दांत का 8-10 हजार से लेकर जितना मर्जी महंगा लगवा लो, बताया। लेकिन फिर भी रिकमेंड 25000 वाला किया।

लेकिन उस छोटे डॉक्टर ने, सिर्फ 2500 रूपीस में जीवन भर की गारंटी वाला टूथ बताया।

अब बताओ, बंदा करे तो क्या करे?

---

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [August 28, 2020, 3:17am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/500-250-15000-2500/2902/2 "2020-08-28T03:17:15Z")

</div>

तजुर्बेकार लोग जानते हैं की कुछ प्रफेशन ऐसे हैं जिसमें की प्रोफेशनल बंदा जान भूझ कर आपको गलत गाइड करता है। कुछ इग्ज़ैम्पल:

1. charted अकाउन्टन्ट और टैक्स advisor, जान भूझ कर आपको उनके ऑफिस में आने के लिए कहते हैं, ताकि आपसे फीस आसानी से मांगी जा सके।

2. डॉक्टर जान भूझ कर न केवल गलत, नॉन-एग्ज़िस्टन्ट फॉल्ट आप में बताते हैं, बल्कि एक ईमर्जन्सी की भावना भी आप में पैदा करते हैं, ताकि आपको सोचने का मोका न मिले और आप कहीं से भी पैसे का इंतजाम करके उनके टेबल पर रखें।

3. क्रिमिनल लॉइअर, जान भूझ कर जूडिशीएरी और पुलिस की हर बात का डर आपके मन में बिठाते हैं। और जब तक की आप उनकी अच्छी फीस न दें, दें, वो चाहते ही नहीं की आप मुक्त हों। बल्कि कई बार उनको पता होता है की उस खास केस में आपको समझोते में ही फ़ायदा है, या आप हार सकते हैं। लेकिन वो जान भूजहते हुई भी आपको लिटगैशन में उलझा देते हैं।

4. पुलिस वाले खमखा आपको डरा कर आपसे, या आपके बच्चे को नाजायज फँसा कर, आपसे लाखों भी ले सकते हैं।

दुख है की, इन सब का मुझे आज की डेट में कोई हल नहीं दिखता।
