# Almost Free: Do you want to see ALL cable tv channels at very very low rates?

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/almost-free-do-you-want-to-see-all-cable-tv-channels-at-very-very-low-rates/3288>\
**Category:** General Discussion\
**Created:** [August 1, 2021, 3:10pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/almost-free-do-you-want-to-see-all-cable-tv-channels-at-very-very-low-rates/3288 "2021-08-01T15:10:53Z")\
**Posts on this page:** 1\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![BobbyZopfan](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bobbyzopfan/32/12853_2.png) [@BobbyZopfan](https://www.bathindahelper.com/u/BobbyZopfan)\
**Post date:** [August 1, 2021, 3:10pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/almost-free-do-you-want-to-see-all-cable-tv-channels-at-very-very-low-rates/3288/1 "2021-08-01T15:10:53Z")

</div>

# क्या लगभग मुफ़्त में केबल टीवी के सारे चैनल देखे जा सकते हैं?

यदि आपके घर में ब्रॉड बैंड इंटरनेट चलता है तो आप लगभग सभी चैनल, ज्यादातर एचडी चैनल, केवल 100 रूपी महिना में करीब 700 चैनल देख सकते हैं। जो चीज आप 4-500 रूपी महिना में पाते हैं, वो आप 100 या उससे भी कम रूपी में पा सकते हैं। हमारे घर में पिछले 3 वर्षों से इसी तरीके से केबल टीवी इन्जॉय किया जा रहा है।

उसके लिए, आपको वो वाला सेट टॉप बॉक्स वो वाला कह कर खरीदना होगा, जिसमें लाइन डल जाती है। उस सेट टॉप बॉक्स का रेट भी वोही है, जो की नॉर्मल बिना लाइन वाले सेट टॉप बॉक्स का है। लगभग 1000-1100 रूपी।  
और अपनी डिश का मुहँ एयरटेल की तरफ करना है।  
उसके बाद आप मेरे से संपर्क कर सकते हैं, और मैं आपको बंदा टकरा दूंगा, जो की केवल 100 रूपी महिना में (यदि 6 महीने या एक साल का कम्प्लीट करवाएंगे तो और भी सस्ता पड़ जाएगा।

## इस तरीके में क्या-क्या कमियाँ हैं?

जो लाइन रिचार्ज वाला रास्ता है, उसमें यह है की चाहे उसको फास्ट इंटरनेट नहीं चाहिए, लेकिन फिर भी इंटरनेट लगातार चाहिए। वो सिग्नल तो डिश से ही लेगा, लेकिन अपनी डिकोंडींग की इंटरनेट से लेता है।  
दूसरे, उसमें कई चैनल स्टील मारते हैं। जैसे की लगा लो, 50 मूवी के चैनल हैं तो उसमें से करीब 5 चैनल 5 मिनट के अंदर 10 सेकंड के लिए या 5 सेकंड के लिए स्टील हो सकते हैं।  
तीसरे, कभी कभी महीने में 1 या 2 बार वो घण्टे दो घण्टे के लिए बंद भी हो सकता है।  
यदि आपने वो रिचार्ज करवा लिया, तो वो पैसे कभी वापिस नहीं आएंगे। यदि आपको उनकी सर्विस पसंद नहीं आई, तो आप भविष्य में उसी डिश और बॉक्स में नॉर्मल एयरटेल का रिचार्ज करवा सकते हैं, आपका एक पैसा भी खर्च नहीं होगा।

# क्या कोई और तरीका भी है फ्री में सभी चैनल देखने का?

कुछ लोग कहते हैं की स्मार्ट टीवी पर ‘थोप टीवी’ नाम का एप करके सारे चैनल बिना डिश के, केवल ब्रॉड बैंड इंटरनेट के सहारे, बिल्कुल फ्री देखे जा सकते हैं। लेकिन मेरे हिसाब से उसमें कई कमियाँ हैं।  
सबसे बड़ी बात है की मैंने वो करके देखा है, और वो इम्प्रैक्टिकल है। क्यूंकी पहले उस स्मार्ट/एंड्रॉयड टीवी में हमें एप सेक्शन में जाकर वो एप खोलनी पड़ती है। (जो की 15 से 30 सेकंड लेती है)। उसके बाद हमें उस एप के अंदर सेकड़ों दूसरी एप मिलतीं हैं, जिसमें की हरेक के अंदर अलग अलग चैनल दिखने की उम्मीद होती है, तो उसमें से हमें अपने पसंद की एप न केवल जाना होता है, बल्कि लॉगिन भी करना होता है। और यदि आप पहली बार उस एप के अंदर गए हैं तो आपको थोप टीवी का आइडी तो बनाना ही पड़ेगा, बल्कि हरेक सब-एप का भी लॉगिन आइडी क्रीऐट करके उसी आइडी से हर बार लॉगिन करना होगा। और उसके बाद भी, उसमें इतने बेकार के चैनल दिखेंगे की आपको अपनी पसंद का चैनल ढूँढना ही बाद मुश्किल लगेगा। और यदि आपके सभी आइडी पहले से बने भी हुए हैं, तब भी आपको अपनी पसंद के चैनल पर पहुँचने के लिए कम से कम डेड दो मिनट का टाइम लग जाएगा। और मैं नहीं समझता की मेरी उम्र के लोगों में इतना सब्र और टाइम बचता है की वो 15 मिनट की न्यूज देखने के लिए 1 या 2 मिनट पहले भकाई कर लें।

और अंतिम बात, यह लाइन वाला तरीका मेरा खुद का आजमाया हुआ तरीका है।

बॉबी जोफन  
94 7878 4000
