# Cable TV. Satellite Dish (and internet) choices in Bathinda city

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/cable-tv-satellite-dish-and-internet-choices-in-bathinda-city/2633>\
**Category:** General Discussion\
**Created:** [May 9, 2020, 9:45am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/cable-tv-satellite-dish-and-internet-choices-in-bathinda-city/2633 "2020-05-09T09:45:13Z")\
**Posts on this page:** 2\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [May 9, 2020, 9:45am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/cable-tv-satellite-dish-and-internet-choices-in-bathinda-city/2633/1 "2020-05-09T09:45:13Z")

</div>

आजकल केबल टीवी में इतनी चॉइसिस हो गईं हैं की डिसाइड करना मुश्किल हो जाता है की कौन स लगवाएं, या कौन सा नहीं।  
[![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/0/043c4e99db954e719f1c93f1bdb6b109d550fe0b.jpeg)](https://www.youtube.com/watch?v=UQfFrRGmHoA)  
खास तोर पर बठिंडा में कौन कौन सी ऑप्शन अवैलबल हैं?  
इसके संबंध में, मैं अपनी जानकारी शेयर करना चाहूँगा।

1. अगर आप थोड़ा बहुत मनोरंजन करना चाहते हैं, न्यूज देखना चाहते हैं, तो dd फ्री डिश काफी है।

2. अगर आपके घर वाईफाई ब्रॉड्बैन्ड चलता है, तो आप फ्री डिश बॉक्स की जगह स्मार्ट बॉक्स खरीद सकते हैं (जो फ्री डिश के बॉक्स के जितना ही, यानी 800 रूपीस का ही आता है)। उसमें सारे फ्री चैनल तो चलेंगे ही। लेकिन उसमें साथ में अगर आप चाहें तो 400 रूपीस में 6 महीने का ऐसा रिचार्ज करवा सकते हैं, जिसमें फ्री के साथ साथ लगभग सभी पैड चैनल भी चलेंगे। लेकिन वो नॉन-एचडी पैक होगा (एचडी के 600 से 700 रूपीस लगेंगे 6 महीने के)।  
और 400 वाला प्लान हो या 6/700 वाला, उसमें पैड चैनल देखने के लिए आपके घर में हर टाइम वाईफाई इंटरनेट चलता होना चाहिए। हालांकि वो नेट से नहीं चलेगा, सिग्नल वो डिश से ही लेगा। लेकिन पैड चैनल को डिकोड करने के लिए हर टाइम उसको थोड़ा सा नेट का सहारा चाहिए ही चाहिए होगा। अगर किसी टाइम नेट बंद हो गया तो फ्री चैनल फिर भी चलते रहेंगे, पैड बंद हो जाएंगे।  
और उसका 400 रूपीस का जो प्लान है, जो मैंने कई वर्ष use किया है, वो उन चैनल्स पर जो आम तोर पर काफी प्रीमियम या महंगे माने जाते हैं, फ्रीज़ बहुत मारता है। देखने वाला देख भी सकता है। लेकिन कई लोगों को लगेगा की इससे अच्छा तो 700 (6 महीने के लिए) वाला प्लान ही ले लें। लेकिन मैंने 700 वाला, जो एचडी है, और कहते हैं की बिल्कुल फ्रीज़ नहीं मारता, वो देखा नहीं है।

3. उसके बाद आ जाईए, नॉर्मल केबल टीवी पर। या फास्टवे, या एयरटेल या और ऐसे ही दूसरे। यह सभी तो मालूम ही हैं की 400 से 500 रूपीस महिना में लगभग सभी चैनल आ जाते हैं। ज्यादातर एचडी ही चलते हैं।  
इनमें मुझे एयरटेल सबसे ज्यादा ठीक लगा, फंगक्शन के हिसाब से भी। और क्वालिटी के हिसाब से भी। लेकिन ज्यादा फरक नहीं है।

4. उसके बाद जिओ टीवी। या फास्ट वे टीवी। इनके प्लान ज्यादा बढ़िया नहीं हैं। मेरी जानकारी के मुताबिक, इनके एचडी प्रीमियम चैनल पैक लगभग 500 रूपीस महिना पड़ता है (विद टैक्स)। लेकिन साथ में शर्त यह है की करीब 800 रूपीस महिना का (विद टैक्स) ब्रॉड बैंड कनेक्शन भी साथ में लेना पड़ेगा (आपके घर में तार एक ही आएगी)।

अब बात यह है की जो यह लोग 750/800 रूपीस (विद टैक्स) का ब्रॉडबैंड प्लान दे रहे हैं, मेरे पास वही प्लान कनेक्ट का फ़ाइबर कनेक्शन (कापर नहीं) 472 रूपीस महिना में लगा हुआ है।

बल्कि इनसे भी कुछ बढ़िया (लेकिन वही प्लान आने वाले दिनों में मिलेगा या नहीं, कह नहीं सकता)। उसमें क्या है की 6 महीने के पैसे मुझे एक साथ देने पड़े (2860 के लगभग)। जिसमें कोई अलग से इन्स्टलैशन नहीं दिया। फ्री इनकमिंग लैंड्लाइन साथ में (अगर आउटगोइंग करूंगा तो 1 पैसा 1 सेकंड का)। और 50 mbps की अनलिमिटेड स्पीड (जब की वो लोग 750/800 वाले प्लान में पहले 200 gb तक 100 mbps की देकर उसके बाद 10 mb की कर देते हैं। तो पहले 50 से 100 भी मिल गई तो कोई बेनेफिट नहीं इतनी स्पीड वैस्ट जाती है, लेकिन अगर 200 gb के बाद आपको कुछ विडिओ डाउनलोड/अपलोड करने हुए तो आप बैठे रहेंगे, जबकी कनेक्ट में 50 mbps चलती ही रहेगी)।

और एंड में फाइव नेटवर्क, उनके लिए जिनको न तो साथ में टीवी चैनल चाहियें, न फ्री land लाइन का कोई use है उनको। या जिनके एरिया में कनेक्ट का फाइबर कनेक्शन आता नहीं।

जिओ gigabit के ब्रॉडबैंड इंटरनेट के प्लान सबसे घटीआ हैं। जो चीज दूसरी कॉम्पनीस 500/- महिना (विद टैक्स) में दे रहीं हैं, वो यह 800 में भी नहीं देती। इसका सबसे घटीआ पॉइंट यह है की जितना डट आप को मिलता है (जिसको यह FUP कहते हैं) के बाद आपकी स्पीड बहुत ही कम रह जाती है (800 वाले प्लान में सिर्फ 1-2 mbps रह जाती है)। जो की आज की डेट में बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।

अगर इसके इलावा कोई राय चाहिए हुई तो कृपया यहीं पर कमेन्ट करें।

---

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [May 9, 2020, 10:17am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/cable-tv-satellite-dish-and-internet-choices-in-bathinda-city/2633/2 "2020-05-09T10:17:29Z")

</div>

किसी भी कंपनी के बठिंडा सेल्स man का नंबर चाहिए हो तो नीचे रिप्लाइ करके पूछ सकते हैं, मैं दे दूंगा।
