# Hindi Provers, Idioms, Quotes etc

**URL:** https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718
**Category:** Lessons on Life & Computers
**Tags:** proverbs
**Created:** [July 29, 2024, 10:45am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718 "2024-07-29T10:45:28Z")
**Posts on this page:** 8
**Page:** 1

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [July 29, 2024, 10:45am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718/1 "2024-07-29T10:45:28Z")

# Topical/Famous Persons (Hindi)

## Kabir Rahim

- बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलया कोय। जो मन खोजा आपना, मुझ से बुरा न कोय।
- कबीर दास: निंदक नियरे राखिए, ऑंगन कुटी छवाय, बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय।
- पोथी पढ़.पढ़ जग मुआ, पंडित भया न कोय ढाई आखर प्रेम के, पढे तो पंडित होय।
- बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर। पाथीं को छाया नहीं, फल लागे आती दूर।
- रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाए टूटे तो फिर जुड़े नहीं जुड़े तो गांठ पड़ जाए।
- काल करे से आज कर आज करे सो अब पल में प्रलय होएगी बहुरि करोगे कब।
- कबीरा तेरी झोपड़ी गल कटियन के पास। जो करेगा तस भरेगा तू क्यूँ भए उदास।
- चलती चक्की देख कर दिया कबीरा रोए दो पाटन के बीच में साबूत बचा न कोय।
- चलती है तो चलने दे, चलने दे दिन रात। जिनको प्रभु का आसरा वही बचेंगे साफ (रहन मात के पास)।
- जहाँ दया तहा धर्म है, जहाँ लोभ वहां पाप। जहाँ क्रोध तहा काल है, जहाँ क्षमा वहां आप।।
- छमा बड़न को चाहिये, छोटन को उतपात। कहा विष्णु को घटि गयो, जो भृगु मारी लात॥
- माँगन गया सो मर गया, मर के माँगन जा। उससे पहले वो मरा, जो होते कहदे ना।।
- मांगन मरण समान है, मति मांगो कोई भीख। मांगन ते मरना भला, यही सतगुरु की सीख॥
- रहिमन वे नर मर चुके, जे कहुँ माँगन जाहिं। उनते पहिले वे मुए, जिन मुख निकसत नाहिं॥
- तुलसी दास: बिनय न मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीत। बोले राम सकोप तब भय बिनु होई न प्रीत॥

## OSHO

- जो जाग गया वो संत, फ़िर उसका क्या धर्म और क्या पंथ!

### अलग अलग शायर:

- सारी उम्र गालिब, मैं यही खता करता रहा, धूल चेहरे पर थी, गर आईना साफ करता रहा।
- सिखा दो सर कुचलने का हुनर अब अपने बच्चों को, बितानी है इन्हें अब ज़िंदगी, सांपों की बस्ती में।
- हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती।

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [December 1, 2024, 4:30am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718/3 "2024-12-01T04:30:06Z")

### कुछ कविताओं से:

- मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का। धनुष छोड़ और गोत्र क्या होता रण धीरों का?
पातें हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर। जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर, क्रूर।।

- युद्ध कहां तक टाला जाए, द्वंद्व कहां तक पाला जाए,
तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।
दोनों तरफ़ लिखा हो हिंदुस्तान, सिक्का वही उछाला जाए।।

- मनुज बलि नहीं होत है, समय होत बलवान।
भीलन लूटी गोपियाँ वही अर्जुन वही बाण।।

- सो रूप धरे जीने के लिए, बैठे हैं हजारों जहर पिए,
ठोकर न लगाना, हम खुद हैं, गिरती हुई दीवारों की तरह।

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [December 6, 2024, 12:59pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718/4 "2024-12-06T12:59:10Z")

## Movies (Hindi)

- सुल्तान: कोई तुम्हे तब तक नहीं हरा सकता जब तक तुम खुद से ना हार जाओ।
- नमस्ते लंदन: जब तक हार नहीं होती…तब तक आदमी जीता हुआ रहता है.
- जन्नत: जो हारता है वही तो जीतने का मतलब जानता है.
- हैप्पी न्यू ईयर: दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं विनर और लूजर…लेकिन जिंदगी हर लूजर को एक मौका जरूर देती है जिसमें वह विनर बन सकता है..
- ओम शांति होम: अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती हैं।
- वन्स अपान आ टाइम इन मुंबई: रास्ते की परवाह करुंगा तो मंजिल बुरा मान जायेगी।
- वन्स अपान आ टाइम इन मुंबई: जिसका हाथ खाली वो सबसे बड़ा मवाली।
- वन्स अपान आ टाइम इन मुंबई: जिसके सर ऊपर उसका हाथ हो, उसको उँगली नहीं करते।
- चक दे इंडिया: वार करना है तो सामने वाले के गोल पर नहीं, दिमाग पर करो। गोल खुद ब खुद हो जाएगा।
- मेरी कोम: कभी किसी को इतना भी मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए।
- शोले: बुराई बंदूक चलाना सीखा देती है नेकी हल।
- शोले: ठाकुर: दीना नाथ इस दुनिया में अगर इज्जत से जीना है तो कुछ मोल तो देना होगा।
- स्पेनी कहावत: माल कैसा भी हो हांक हमेशा ऊंची लगानी चाहिए।
- 3 इडियट्स: कामयाबी के पीछे मत भागो, काबिल बनो। कामयाबी तुम्हारे पीछे झक मार कर आएगी।
- धूम 3: जो काम दुनिया को नामुमकिन लगे वही मौका होता है करतब दिखाने का।
- बदमाश कंपनी: बड़े से बड़ा बिजनेस पैसे से नहीं एक बड़े आइडिया से बड़ा होता है।
- यह जवानी यह दीवानी: मैं उठना चाहता हूं दौड़ना चाहता हूं गिरना भी चाहता हूं…बस रुकना नहीं चाहता।
- सरकार: नजदीकी फायदा देखने से पहले दूर का नुकसान सोचना चाहिए।

### Some couplets from songs:

- इस धुंधलके में कैसे सुझाई देते,
हम तेरे साथ न होते, तो दिखाई देते।
- अहमद फराज़: मैं चुप रहा तो गलतफहमियाँ बढ़ी। वो भी सुना उसने, जो मैंने कहा नहीं।
- हरिवंश राय बच्चन: अगर छुपाना जानता तो जग मुझे साधु समझता। शत्रु बन गया छल रहित व्यवहार मेरा।

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [December 6, 2024, 1:00pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718/5 "2024-12-06T13:00:03Z")

## People Behaviour

- एक कपूर की कपूरता, एक कपूर का कपूत ही नाप सकता है।

## Circumstances Life Philosohical

- खामोशी जुर्म है जब मुहँ में जुबान हो। चुप रह कर भी जालिम की मदद होती है।
- दिल को इस फरेब में रखा है उम्र भर, की इम्तिहान नहीं होगा, इस इम्तिहान के बाद कोई।
- शाम बूझी तो महफ़िल में रंग छाया। मौत से ज़रा पहले ही तो होश आया।
- अपनों की कीमत सपनों से ज़्यादा होती है।
- जान बची तो लाखों पाए, लौट के बुद्धू घर को आए।
- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद
- ईसबगोल, (बस तू) कुछ मत फोल/बोल।
- आदमी औरत का रिश्ता खूब, टायर सह लेगा सब रास्ते, यदि सपोर्ट रखे ट्यूब।
- टायर तो ट्यूब बिना चल ले थोड़ी दूर, पर ट्यूब का टायर बिना न रहे कुछ बजूद।
- शरीक से तो पानी भी छिपा कर पीना चाहिए।
- गंगा गए गंगा राम, जमुना गए जमुना दास।
- गंगा गई अस्थियाँ कभी वापिस नहीं आतीं।
- न नो मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।
- अंधेर नगरी चौपट राजा, चके सेर भाजी टके सेर खाजा
- अंधे को पकडो़, बहरे को कटको, राम छुड़ावे तो छूटो, नहीं तो सर ही पटको।
- आगे नाथ ना पीछे पगहिया, जेब में बिच्छू, हाथ में ततैया।
- न खाता न बही, जो ये कहें वही सही।
- आधी छोड़ पूरी को धावे, न आधी मिले, न पूरी पावे। भजो जी भजो, राम भजो।
- जान बची तो लाखों पाए ,लौट के बुद्धू घर को आए।
- कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमाती ने कुनबा जोड़ा।

## Time Death

- नदी के पेड़ का क्या भरोसा, आज है कल नहीं।

### Author: ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)
#### Post date: [October 11, 2025, 8:24pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718/9 "2025-10-11T20:24:12Z")

### Author: ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)
#### Post date: [December 23, 2025, 2:33pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718/10 "2025-12-23T14:33:18Z")

### Author: ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)
#### Post date: [May 5, 2026, 5:12pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718/11 "2026-05-05T17:12:39Z")

### Author: ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)
#### Post date: [July 21, 2026, 8:17am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/hindi-provers-idioms-quotes-etc/4718/12 "2026-07-21T08:17:15Z")