# How can you donate your organs after your death?

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/how-can-you-donate-your-organs-after-your-death/3569>\
**Category:** General Discussion\
**Created:** [January 3, 2022, 4:57am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-can-you-donate-your-organs-after-your-death/3569 "2022-01-03T04:57:48Z")\
**Posts on this page:** 1\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [January 3, 2022, 4:57am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-can-you-donate-your-organs-after-your-death/3569/1 "2022-01-03T04:57:48Z")

</div>

पहला स्टेप कम महत्वपूर्ण है:  
अपनी मृत्यु के बाद यदि आप अपने शरीर, या शरीर के कोई भी अंग दान करना चाहते हैं, उसके लिए आपको अपने जीते जी एक एक सिम्पल फोरम भरना पड़ेगा। जो की आप अपने मोबाईल या पीसी पर [इस govt साइट पर](https://www.notto.gov.in/registration.htm) भर सकते हैं:  
[https://www.notto.gov.in/registration.htm](https://www.notto.gov.in/registration.htm)

मैंने इस वेबसाईट पर 3 गलतियाँ/एरर पाईं:

- यह वेबसाईट https पर विज़िट करने से एरर देता है, जिसको इक्सेप्शन में डालने से ही आप आगे बढ़ सकते हैं।
- आप गूगल या फेस्बूक के बटन से रजिस्टर/लॉगिन नहीं कर सकते।
- नई रेजिस्ट्रैशन करते वक़्त आप पासवर्ड में @ साइन use नहीं कर सकते। और इसके साथ ही कोई न कोई स्पेशल कैरिक्टर का यूस करना होगा, लेकिन वो कैरिक्टर (शायद) एक ही बार आए पासवर्ड में, अधिक बार नहीं।

> यदि आपको खुद को कोई ऑर्गन चाहिए, तो भी आपको ऊपर दिए गए वेबसाईट पर ही अपनी जरूरत को रजिस्टर करना होगा।

यदि ऊपर दी गई govt साइट पर कोई एरर है तो इस नॉन-गवर्नमेंट साइट पर भी रजिस्टर कर सकते हैं:

> **[Register to be an Organ Donor | How to Donate Organs?](https://www.organindia.org/pledge-to-be-an-organ-donor/)**
>
> Want to donate organs and don't know how to become an organ donor. Register to be an organ donor at ORGAN India and Pledge your organs.

यह स्टेप इम्पॉर्टन्ट है:  
और इसके इलावा बाकी का काम आपके अपनों पर रह जाता है की वो आपकी मृत्यु उपरांत तुरुन्त लोकल सिवल अस्पताल या इस नंबर पर काल करके आपके अंग दान करने की इच्छा के बारे में बताएं।

वैसे पंजाब में ऑर्गन की मैन एजेंसी हैं: Pgimer Chandigarh, And nodes: GMC Jammu, GMC Patiala.

किसी भी दिक्कत के लिए इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है: **1800-11-4770**

#eyesdonation  
#donateeyes  
#donateyoureyes  
#kedneys  
#donation  
#organ  
#requirement
