# How corrupt and bad JustDial is

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/how-corrupt-and-bad-justdial-is/4153>\
**Category:** General Discussion\
**Tags:** cheating, corruption, government\
**Created:** [July 28, 2023, 10:22am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-corrupt-and-bad-justdial-is/4153 "2023-07-28T10:22:35Z")\
**Posts on this page:** 1\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [July 28, 2023, 10:22am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-corrupt-and-bad-justdial-is/4153/1 "2023-07-28T10:22:35Z")

</div>

JustDial से उनके रेप्रिज़ेनटिव खुशपरीत मेरे पास आए की मैं उनका ऐड्वर्टाइज़्मन्ट का पैकेज ले लूँ। हालांकि मेरा विश्वास ऐसी कंपनीस से उठा हुआ है, लेकिन वो बहुत ज्यादा तारीफ करते गए और एंड में मुझे मना लिया।

वो कहते की उनका पैकेज 1 साल का था, जिसकी मुझे अड्वान्स पेमेंट करनी होगी, लेकिन मैं इस बात पे अडआ हुआ था की पहले 1 महीने का ट्रायल देख लेने दें, यदि फायदा लगा तो फिर मैं 1 साल के भी दे दूंगा। अंततह वो मेरे से वो 3 महीने के पैसे अड्वान्स ले गए। इस प्रामिस के साथ की उसके बाद यदि मैं चाहूँगा तो ही आगे बढ़ाएंगे, नहीं तो नहीं। मैंने इसका कोई प्रूफ भी अपने पास रखा था। (शायद उनकी वॉयस रिकॉर्डिंग)। यहाँ तक की मैंने एजेंट के लोकल सीनियर से भी बात करके उसके मुहँ से भी यही प्रामिस लिया। और उन्होंने एक otp के जरिए मेरे बैंक अकाउंट को जस्टडायल के साथ जोड़ लिया।

लेकिन वोही हुआ, जो ऐसी कॉम्पनीस करतीं हैं। इसके बाबजऊद 2 महीने बाद ही, 3 महीने भी वैट नहीं की, मेरे अकाउंट से पैसे काट लिए। दोबारा न कट जाएँ, इसके लिए मैंने अकाउंट में ज़ीरो बैलन्स कर लिया। और एजेंट और उसके सीनियर को संपर्क किया। लेकिन उन्होंने कोई रीस्पान्स नहीं दिया। मैंने उनकी और अपने केस की कम्प्लैन्ट की ईमेल डाली। लेकिन जस्ट डाइल ने केवल एक रेडी मैड ईमेल भेजी।

मैंने बैंक ऑफ बरोड़ा से भी संपर्क किया। लेकिन उसकी गोल डिग्गी वाली ब्रांच का मैनेजर इतना घटिया, अनपढ़, ग्वार, ईगोइस्ट बंदा था की न उसको बोलने की अक्ल सिखाई किसी ने। मेरे से 5 वर्ष छोटा मुझे अंकल कह कर संबोधित कर रहा था। लेकिन कह रहा था ‘अंकल तू-तू’ करके। पहले तो मैंने सारी ब्रांच के सामने उसकी इसी बात पर अक्ल ठिकाने लगाई। फिर जब मैंने कहा की एक बार otp देने के बाद, कोई भी बंदा, या कंपनी, क्या हमेशा के लिए मेरे अकाउंट से कितने मर्जी पैसे निकालती जाए? ऐसा कैसे हो सकता है? जाहिल कहता की हाँ आजकल ऐसा ही होता है। यदि किसी बड़ी कंपनी ने हमसे किसी छोटे से अग्रीमन्ट पर साइन करवाकर वो कागज हमारे बैंक को दिखा दिया, तो वो हमारे अकाउंट से कितनी बार भी पैसे निकाल सकते हैं। यानि की एक तरह से एक otp से जस्टडायल के पास मेरे अनलिमिटेड साइन्ड चेक चले गए। उसकी बैंक से अलग से कम्प्लैन्ट ईमेलस करी।

और उसके बाद, when 3 months were complete, मेरे अकाउंट में डेबिट लगने शुरू हो गए। क्यूंकी मेरा अकाउंट खाली था, तो उसकी हरेक डेबिट के मुझे 590 रूपी bank penalty के लगने शुरू हो गए।

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/1/1a782c3dcb49730e7c68db6ba5f71d762630889b.jpeg)  
 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/9/9b856da2797235e2413b16be78ab3020d5ca48b2.png)

मैंने फुर्ती और गुस्से एजेंट और उसके सीनियर दोनों को संपर्क किया, लेकिन कोई हल नहीं हुआ।  
इतने में और डेबिट (और पेनल्टी ) लगते गए।

मैंने जस्ट डायल के वेबसाईट पर कॉम्प्लैनत डाली, लेकिन फिर भी कई दिन कुछ नहीं हुआ।  
एंड में जब तक यह सब बंद हुआ मेरा करीब 4 हजार का नुकसान हो चुका था।

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/6/6c1b1cff126c24ddfa25bc7010c8d8cd09ef4375.png)

मैंने उनको मेल की की मेरा नुकसान वापिस करें, या फिर बताएं की मेरी कहाँ गलती थी? मैं प्रूव कर सकता हूँ की आपके एजेंट ने क्या बात की थी।

लेकिन आज तक मेरे नुकसान की भरपाई नहीं हुई।  
ऐसी कुत्ती कंपनी है यह।

हालांकि यह सब करीब 6 महीने पहले की बात है, लेकिन आज सुबह उनके एक एजेंट का कुछ ज्यादा ही अच्छे वर्डस में रीस्पान्स आने के बाद मुझे यह स्टोरी फिर से ताजा हो गई, और इसलिए मैं बाकी सभी लोगों की जानकारी के लिए यह सब लिख रहा हूँ।

 ![1](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/6/6e2693b11dc0a6b4c4913e645fb90aff85901700.png)

मेरे जैसे और कितने ही अन्य जस्टडायल के शिकार हुए लोगों की व्यथा [यहाँ पर](https://www.youtube.com/results?search_query=justdial+cheater+by+bathinda+helper) सुन/देख सकते हैं आप।

#JustDial-is-a-cheater-company  
#Just-Dial-is-cheater-like-paytm  
#How-JustDial-cheated-me  
#just-dial-cheats
