# How many mobile numbers are running in your name all over India

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/how-many-mobile-numbers-are-running-in-your-name-all-over-india/3363>\
**Category:** General Discussion\
**Created:** [September 26, 2021, 3:16pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-many-mobile-numbers-are-running-in-your-name-all-over-india/3363 "2021-09-26T15:16:39Z")\
**Posts on this page:** 4\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [September 26, 2021, 3:16pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-many-mobile-numbers-are-running-in-your-name-all-over-india/3363/1 "2021-09-26T15:16:39Z")

</div>

आज मुझे इंडियन गवर्नमेंट की एक बहुत जबरदस्त वेबसाइट मिली, जिसमें मेरा अपना मोबाइल नंबर भर कर मैं देख पाया कि मेरे नाम पर पूरे हिंदुस्तान में कितने नंबर चल रहे हैं!

और मैं देख कर हैरान हो गया कि मेरे नाम प़र, मेरी जानकारी के बिना, टोटल 7-8 नंबर चल रहे थे।

अच्छी बात ये निकली की ये एक इंडियन गवर्नमेंट की साइट थी और वहाँ प़र उन्होंने हरएक नंबर के सामने ही एक चेक बॉक्स दे रखा था जिस पर मैं बस एक क्लिक करके बता सकता था कि ये नंबर मैंने ख़ुद चलवाया है या मैं इसकी रिपोर्ट करना चाहता हूँ।

सच है, सेंट्रल गवर्नमेंट धीरे धीरे ठगी के, organized ढ़ंग से हो रही चोरी के सभी रास्ते बंद करके ही मानेगी।

क्यूँकी एक illegal मोबाइल केवल एक मोबाइल नंबर ही नहीं है। ब्लकि उसका इस्तेमाल सभी तरह के ग़लत इस्तेमाल के लिए किया जाता है।  
E.g.  
जाली बैंक अकाउंट ओपन करने के लिए। और जब एक बार बेनामी नंबर से अकाउंट ओपन हो गया तो उसके बाद उस पर जीएसटी नंबर लेकर जितनी मर्ज़ी ठगी के रास्ते खुल जाएंगे।  
उसके इलावा मोदी गवर्नमेंट सारी बेनामी प्रॉपर्टी को पकडने के लिए हरएक प्रॉपर्टी को किसी न किसी मोबाइल से जोड़ रही है, ये उसको भी धक्का लगाता है।

उसके इलावा, जब कोई बड़ा क्राइम हो जाता है तो पुलिस के पास क्रिमिनल को पकडने में सबसे ज्यादा काम क्रिमिनल का मोबाइल ही आता है। यदि जाली मोबाइल बंद हो गए तो देश में क्रिमिनल बन्दों को बहुत दिक्कत हो जाएगी।

और सबसे बड़ी, Terrorist activity के लिए!

और भी बहुत कुछ है जो दिमाग़ में आ रहा है। आने वाले time के लिए सचमुच मोदी गवर्नमेंट चोरों के रास्ते दिन ब दिन ख़त्म ही करती जा रही है।

गवर्नमेंट के उस [साइट](https://Dgtelecom.gov.in) का नाम है:  
[https://tafcop.dgtelecom.gov.in/](https://tafcop.dgtelecom.gov.in/)

#unauthorized  
#mobile numbers  
#illegal mobile numbers

---

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [September 27, 2021, 3:07am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-many-mobile-numbers-are-running-in-your-name-all-over-india/3363/2 "2021-09-27T03:07:59Z")

</div>

नॉर्थ इंडिया के सारे नंबर/पूरा डाटा अपलोड होने में अभी 20-25 दिन और लग सकते हैं।

तब तक पंजाब सर्कल के आपके सारे नंबर दिखा भी सकता है और नहीं भी।  
लेकिन आपका parent/मुख्य नंबर find हो जाने के बाद, यदि बाकी (साउथ) साइड में आपके नाम से जो भी नंबर चल रहे हैं वो आज ही दिखा देगा। मेरे 4 नंबर एक्स्ट्रा मिल गए थे (जैसा कि मैंने ऊपर बताया है), जिनकी मैंने रिपोर्ट की है।  
अब महीने बाद चेक करूँगा की क्य़ा position आती है तब।

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/6/6262a3d6b66bf42269197829570ed370a771ec34.jpeg)

प़र साइट इंडियन गवर्नमेंट की है, इसलिए ठगी कोई नहीं, ये पक्का है।

---

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [September 28, 2021, 12:17pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-many-mobile-numbers-are-running-in-your-name-all-over-india/3363/3 "2021-09-28T12:17:54Z")

</div>

जिन लोगों को यह लगता है की पंजाब में यह सर्विस नहीं चलती, उनको मैं बताना चाहूँगा की मैंने अपना पंजाब का नंबर डाला था और बिल्कुल बढ़िया से इसने सारा दिखा दिया था।

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/2/24c45e5c6e089f7b83e2844c9eeefbe84c7ad8d3.png)

---

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [September 28, 2021, 12:26pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-many-mobile-numbers-are-running-in-your-name-all-over-india/3363/4 "2021-09-28T12:26:10Z")

</div>

किसी और पंजाब के बंदे का ही:

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/5/54a7d0f4c7e9ef066a647f207b57127f9f9a4cb8.png)
