# How to log any complaint with BMC (Municipal Corporation Complaint)

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/how-to-log-any-complaint-with-bmc-municipal-corporation-complaint/1603>\
**Category:** General Discussion\
**Created:** [September 1, 2019, 4:54am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-log-any-complaint-with-bmc-municipal-corporation-complaint/1603 "2019-09-01T04:54:19Z")\
**Posts on this page:** 5\
**Page:** 1

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [September 1, 2019, 4:54am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-log-any-complaint-with-bmc-municipal-corporation-complaint/1603/1 "2019-09-01T04:54:20Z")

अगर आप अपनी गली या एरिया के सेवरेज या स्ट्रीट लाइटिंग की कम्प्लैन्ट लिखवाना चाहते हैं तो बिल्कुल आसान है।

> Corporation’s 24 hour toll free number: 1800 180 2626

[इस लिंक](http://eservices.mcbathinda.com/AddComplaint.aspx) पर जाएं, अपना प्रॉपर्टी/Uid नंबर (जो नए नंबर ज़ोन वाले हर एरिया में लगे हुए हैं) भरें : जैसे की z300999 (यह 7 के 7 कैरिक्टर पहले ही फील्ड में भरने हैं, जो बाद के 2 फील्ड हैं, उनमें जो पहले से 0 भरी हुई हैं, वही रहने दें)।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/4/4408a35125c0bcf932840aaf4834c375b8457aa6.png)
इससे (अगर आपकी प्रॉपर्टी म्यूनिसपल रिकार्ड में ठीक से चड़ी हुई है तो) आपका सारा रिकार्ड, नाम आदि अपने आप भरा हुआ मिल जाएगा आपको। लेकिन फिर भी आप अपनी गली और कोई लैंड मार्क आदि डाल सकते हैं/डालना पड़ेगा। अगर आपका मोबाईल नंबर भी भरा हुआ है तो आपको कम्प्लैन्ट नंबर और उसके हल होने की सूचना भी आपके मोबाईल पर मिल जाएगी।

उसके बाद जिस डिपार्ट्मन्ट या सेक्शन की शिकायत है, वो चुनिये, शिकायत की किस्म चुनिये और उसके नीचे डिटेल्स लिख कर सबमिट कर दीजिए।

बस आपकी कम्प्लैन्ट लिखी गई।

#bmc Bathinda corporation
#corporation complaint center
#complaint
#WaterComplaint
#StreetLightsComplaint

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [December 3, 2021, 8:20am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-log-any-complaint-with-bmc-municipal-corporation-complaint/1603/2 "2021-12-03T08:20:16Z")

बठिंडा corporation के आम पब्लिक वेल्फेर के कोई भी काम हों, जिनके लिए पहले हमें जाकर ऐप्लकैशन देनी पड़ती थी। वो सब काम आज के टाइम में घर बैठे ही मोबाईल पर बड़ी आसानी से हो जाती हैं, और उन पर इनको जल्दी से जल्दी एक्शन भी लेना पड़ता है।

इस संभनध में, मोबाईल पर दो एप उपलव्ध हैं।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/9/988f6dd1375f7cb3bcfde8c945ee98cef9f135d5.png)

- यह, ऊपर दिखाई गई, [पंजाब गवर्नमेंट की Punjab m-sewa एप](https://play.google.com/store/apps/details?id=com.psegs.dgr.punjab_msewa) है। लेकिन इस पर वो इतना ध्यान नहीं देते, जितना की सेंट्रल गवर्नमेंट की स्वच्छता एप पर देते हैं। इसलिए आगे दिए गए लिंक पर से स्वच्छता एप पर कम्प्लैन्ट करने से काम जल्दी हो जाता है। अमूमन, सैम डे।

- जो पुरानी m-sewa थी, वो शायद इन्होंने बंद कर दी है। हालांकि [प्ले स्टोर पर वो अब भी](https://play.google.com/store/apps/details?id=org.egovernment.mseva.citizen) उपलव्ध है।

- और एक [सेंट्रल गवर्नमेंट की Swachhata-MoHUA](https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ichangemycity.swachhbharat&hl=hi&gl=US), जो की सबसे अच्छी है, और जिसको की आपको इंस्टॉल करना है, [इस लिंक पर क्लिक करके](https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ichangemycity.swachhbharat&hl=hi&gl=US)।

- स्वच्छता एप ऊपर दी गई तस्वीर की तरह दिखती है। इसकी पहली/स्प्लैश/शुरुआती स्क्रीन स्क्रीन यह है:

- नेक्स्ट, इसमें से आप अपनी पसंद की भाषा चुन लें:

- और उसके बाद अपना मोबाईल नंबर टाइप कर दें (सैम्पल मोबाईल नंबर अपने आप मिट जाएगा):

- अब आप के पास एक otp आएगा जिसकी हेल्प से आप लॉगिन कर लेंगे। उसके बाद आपको ‘Home’ स्क्रीन दिखेगी, जैसे की नीचे दिखाई गई है।

- इस स्क्रीन के बिल्कुल नीचे जो चार बटन से दिखाई दे रहे होंगे, उनमें से ‘Complaints’ पर क्लिक कीजिए। जिससे की आपको यह स्क्रीन दिखेगी।

उसके बाद, आपको, वहीं नीचे के चार बटनस के पास ही, जो पेंसिल सा आइकान दिख रहा है, उस पर क्लिक करके अपनी कम्प्लैन्ट दर्ज करवानी होगी। इसमें सब से बड़ी बात है की आप यदि खुले में खड़े हैं, तो यह आपकी इग्ज़ैक्ट लोकैशन अपने आप ले लेता है, आपको अपना अड्रेस भरने की जरूरत भी नहीं पड़ती। लेकिन फिर भी यदि आप भरना चाहते हैं तो और भी अच्छा है। और उसके नीचे आपको फोटो खींचने, या आपकी मोबाईल फोटो गॅलरी में पहले से मोजूद फोटो को अपलोड करने की ऑप्शन भी मिलती है। जैसे की आप कूड़े की कम्प्लैन्ट लिखवाते वक्त कूड़े की फोटो खींच सकते हैं। या मरे जानवर की कम्प्लैन्ट में उस जानवर की फोटो भेज सकते हैं।

उसके बाद यदि आप ने अपनी पेंडिंग या हल हो चुकी कम्प्लैन्ट की लिस्ट देखनी है तो ‘Complaints’ की ऑप्शन में ही स्क्रीन के ऊपर के हिस्से में जो ‘Yours’ लिखा हुआ बटन सा होता है उस के अंदर जाकर आप अपनी सभी कम्प्लैन्ट, साल्व्ड, या unsolved देख सकते हैं।

मैंने आज तक जिनती भी कम्प्लैन्ट लिखवाई हैं, उन पर तुरंत कारवाई हुई है।
हालांकि पंजाब गवर्नमेंट की m-sewa एप कई बार चलती नहीं, या कारवाई नहीं होती। लेकिन सेंट्रल गवर्नमेंट की दूसरी सभी एप की तरह यह भी पूरी कामयाब है। कम्प्लैन्ट लिखाविए और अपने आसपास को साफ और स्वच्छ रखने में अपना जिम्मेदार नागरिक का फ़र्ज़ निभाईए।

पहले तो ऐसे सभी पब्लिक वेल्फेर के कामों के लिए corpoartion में जाकर ऐप्लकैशन देनी पड़ती थी, अब आप अपने घर से ही सब कुछ कर सकते हैं।
और हाँ, बठिंडा करपोरशन का टोल फ्री नंबर है: 1800 180 2626 [पंजाब सरकार की तरह क्यी बार काम करता है, कई बार नहीं]

> यह अप्प्स केवल सावर्जनीक कॉम्प्लैनट्स के लिए हैं। पर्सनल आपकी खुद की कम्प्लैन्ट के लिए इस टॉपिक की सबसे पहली पोस्ट में दिए के अनुसार कीजिए, यदि आपके घर के अंदर पानी या कोई अन्य समस्या के लिए #bmc को कोई कम्प्लैन्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए यह दोनों एप काम नहीं करेंगी।

#swacchta
#swachhata app
#m-sewa
#lodge
#corporation
#complaints
#streetlight

**Author:** ![NishuChhabra](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/nishuchhabra/32/12850_2.png) [@NishuChhabra](https://www.bathindahelper.com/u/NishuChhabra)\
**Post date:** [December 31, 2021, 5:12am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-log-any-complaint-with-bmc-municipal-corporation-complaint/1603/3 "2021-12-31T05:12:40Z")

ऊपर दी गई इसी एप के जरिए आप मृत जानवर को उठवाने के लिए भी कम्प्लैन्ट कर सकते हैं। बहुत जल्द (आधे घंटे के करीब) एक्शन हो जाता है।

इसके इलावा आप बठिंडा के ऐनमल ऐक्टिविस्ट टेक चंद जी को भी संपर्क कर सकते हैं, जानवरों को किसी भी मकसद के लिए। उनका नंबर है: 9914660741

और corporation की 24 हौर कम्प्लैन्ट लाइन भी काम करती मिलती है अक्सर: 1800 180 2626

#dead
#animal
#lifting
#deadanimals

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [March 17, 2023, 3:56am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-log-any-complaint-with-bmc-municipal-corporation-complaint/1603/4 "2023-03-17T03:56:03Z")

गलीयों के आवारा जानवर, कुत्ते आदि उठवाने के लिए भी आप इसी नंबर (1800 180 2626) पर संपर्क कर सकते हैं।

यह सर्विस कॉरपोरेशन देती है, लेकिन [उनकी/सेंट्रल गवर्नमेंट की स्वच्छता एप](https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ichangemycity.swachhbharat&hl=hi&gl=US) पर अभी यह फंगक्शन उपलव्ध नहीं है, और उनके वेबसाईट पर यह भी ‘[अन्डर कन्स्ट्रक्शन](https://www.mcbathinda.com/StrayDogs.html)’ दिखा रहा है।

लेकिन आप चाहें तो आप अपने शब्दों पर कॉरपोरेशन के वेबसाईट पर अपनी कम्प्लैन्ट दर्ज कर सकते हैं: [यहाँ पर](https://mcbathinda.com/ComplaintRedressel.aspx)

इसके इलावा आप अपने एरिया के सैनिटेरी इन्स्पेक्टर को भी काल करके सीधा कह सकते हैं। अब पहले की तरह नहीं, अब वो आपकी बात ध्यान से सुन कर तुरुन्त 2 घंटों से लेकर 24 घंटे के बीच, एक्शन लेते हैं।

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [September 22, 2023, 2:15pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-log-any-complaint-with-bmc-municipal-corporation-complaint/1603/5 "2023-09-22T14:15:04Z")

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/3/3862261ed5b31e52da0ab89c70c0abc69b0c8480.jpeg)