# How to post a new msg/how to create a new topic here

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/how-to-post-a-new-msg-how-to-create-a-new-topic-here/190>\
**Category:** Lessons on Life & Computers\
**Tags:** this-website\
**Created:** [April 26, 2019, 2:41pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-post-a-new-msg-how-to-create-a-new-topic-here/190 "2019-04-26T14:41:11Z")\
**Posts on this page:** 1\
**Showing post:** 2

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [June 4, 2019, 2:13am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-post-a-new-msg-how-to-create-a-new-topic-here/190/2 "2019-06-04T02:13:13Z")

</div>

## **डीटेल में** , एप इन्स्टाल करके लॉगिन कैसे करें

> अगर आप येही सब 15:57 मिनट के एक विडियो में देखना चाहते हैं तो [यहाँ पर](https://youtu.be/tlbzHI-LzII) देख सकते हैं।

> **और यदि 15:57 मिनट के इस विडिओ में कुछ समझ में नहीं आता है तो इस लाइन को क्लिक/expand करें।**
>
> > अगर, [ये विडियो](https://youtu.be/tlbzHI-LzII) देख कर, या नीचे दिया आर्टिक्ल पढ़ कर भी कहीं अटक जाते हैं तो मुझे (94-7878-4000 पर) उस स्क्रीन का फोटो (स्क्रीन शॉट) भेजिये जहाँ आप अटक गए हैं। टेलेग्राम एप पर जल्दी जबाब दे देता हूँ, व्हात्सप्प पर कई बार टाइम भी लग सकता है।

[![](https://img.youtube.com/vi/tlbzHI-LzII/maxresdefault.jpg "बठिंडा हेल्पर में लॉगिन करके अपनी पे‍हली पोस्ट कैसे क्रिएट करें ।How to login and create your first.") ](https://www.youtube.com/watch?v=tlbzHI-LzII)

और अगर विडियो देखने की बजाय पढ़ कर करना चाहते हैं तो नीचे पढ़ना जारी रखिए।

- अगर आपने बठिंडा हेल्पर एप पहले से इन्स्टाल कर रखी है तो आपके मोबाइल की एप लिस्ट में इस तरह का शॉर्टकट बना होगा, उस पर क्लिक करें।  
 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/5/52edce8b08bb43496f8c15c89628bfee5641a437.jpeg)

> **अगर आपने बठिंडा हेल्पर एप पहले से इन्स्टाल नहीं कर रखी, तो उस केस में, अपने मोबाइल के ब्राउज़र (क्रोम बेस्ट है) में https://www.bathindahelper.com पर जाएँ, और नीचे दिखाये की तरह, क्रोम के मेनू में से 'Add to Home Screen' कर लें। ऐसे करने से 'बठिंडा हेल्पर' की वेब एप आपके मोबाइल में इन्स्टाल हो जाएगी।**
>
> यह आपके मोबाइल में स्पेस बिलकुल न के बराबर लेती है। क्रोम हरेक एंड्राइड मोबाइल में होता ही होता है। अगर आपको यह नहीं मिल रहा है तो PlayStore में जाकर क्रोम सर्च कर लीजिये, वहाँ से यह ओपेन/एनेब्ल हो जाएगा। और  
> तथा यह स्टेप ऑप्शनल है, यानी अगर क्रोम/या आपके मोबाईल की किसी भी ब्राउजर में ‘ऐड टू होम स्क्रीन’ नहीं भी हुआ, तो भी आप अपने ब्राउजर/क्रोम के अन्दर नार्मल ढंग से यह वेबसाइट हमेशा यूज़ कर पाएंगे। लेकिन अगर होम स्क्रीन पर यह एक आप की तरह इनस्टॉल हो जाता है तो इसकी फंक्शनलिटी काफी बढ़ जाएगी)

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/0/0e767e970be9696970505e4e8f051af0be87e6a9.jpeg)

> **'अगर क्रोम ब्राउजर के मेनू में 'Add to Home Screen' दिखाई नहीं दे रहा है तो आपका क्रोम अपडेट होने वाला है, जो आप प्ले स्टोर से बड़े आराम से, 1 क्लिक से अपडेट कर सकते हैं। 'Add to Home Screen' क्लिक करने के बाद कुछ देर लग सकती है यह एप इन्स्टाल होकर आपके मोबाइल डेस्कटॉप पर अपियर होने में।**
>
> - कयी mobiles पर तो मैंने कयी मिनट लगते भी देखे हैं। लेकिन जब तक ये कम्प्लीट इंस्टॉल नहीं हुई है, आप अपने मोबाइल की notification बार में ‘adding the app’ के नाम से इसकी प्रोग्रेस देख सकते हैं।

* * *

ऐप को ओपन करके या वेबसाइट के होम पेज के टॉप-लेफ्ट में ‘लॉग इन’ के बटन पर क्लिक करें।

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/4/4d66e484007ff36bdb088ec08a1787d97eb1fc9c.jpeg)

> **\- आपके सामने यह स्क्रीन आएगी। इसमें अब आप अपने फेसबुक/गूगल/ट्वीटर/गिटहब, किसी भी बटन के साथ अपने पहले से बने हुए (या नया बनाकर) अकाउंट के थ्रु लॉग इन कर सकते हैं। मैंने जीमेल यूस किया है, आप फेस्बूक या ट्वीटर आदि भी use कर सकते हैं।**
>
> - मैंने ‘with Google’ पर क्लिक किया है। और ऐसा करके मेरे सामने मेरे वो जीमेल अकाउंट आ गए, जिनमें मैंने इस मोबाइल में पहले से साइन इन कर रखा है। ऐसा करके आपको इस एप की लॉग इन id या पासवर्ड याद रखने की कभी जरूरत नहीं पड़ेगी।
> - अपने किसी भी एक जीमेल अकाउंट/नेम पर क्लिक कर दीजिये। हो सकता है की वो आपसे आपकी जीमेल id या उसका पासवर्ड पूछे, हो सकता है की जरूरत न पड़े।

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/7/7f4d13ca3b14c8aa4bb2c6dbf14877e1d73a1793.jpeg)  
 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/1/12594d3913bb0c9a9f00a7caf7d21a4dcfd3761b.png)

- नैक्सट यह स्क्रीन आएगी। यहाँ ‘क्रिएट न्यू अकाउंट’ पर क्लिक कर दीजिये।

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/8/8cb3f870e9184b27d608db2838fcbec2befcb65b.jpeg)

> **इसके बाद, कुछ मेम्बेर्स को यह निचे वाली एरर आ सकती है। यह एर्र यूं ही दिख रही है, यानी आपका अकाउंट सक्सेसफुल्ली क्रिएट हो चुका है। इस एर्र को परे करने के लिए टॉप-लेफ्ट साइड में जो 'Bathinda Helper बठिंडा हेल्पर' लिखा/लोगो है, उस पर क्लिक कर दें। या एक बार फिर से (बंद करके) दोबारा लॉगिन/ओपेन कर लें।**
>
> > इस एरर का कोई खास मतलब नहीं है। असल में आपका अकाउंट बन गया है, आप लॉगिन हो गए हैं।  
> > ये error तब आती है जब आपके मोबाइल में क्रोम/ब्राउज़र अपडेटड नहीं है, या फ़िर आपके मोबाइल में (ग़लती से) cookies ऑफ़ हुई पड़ी हैं। इसलिए, यदि आप साइट एक बार फिर से खोलेंगे तो आपको लॉगिन हुआ मिलेगा। या एक बार ऊपर बायीं साइड में जो ‘Bathinda Helper बठिंडा हेल्पर’ लिखा है/लोगो बना है, उस पर क्लिक करके दोबारा होम पेज से शुरू कर लें, तो आपका नया अकाउंट क्रिएट हो जायेगा।  
> > अगर नहीं होता, तो 5 मिनट रुक कर, या एक बार इसको बंद करके try करें, या किसी अन्य ब्राउज़र से कोशिश करेंगे तो हो जायेगा। अगर फिर भी यह एरर नहीं हटती तो आप मुझे 9478784000 पर टेलीग्राम msg डाल सकते हैं या फिर [यह आर्टिक्ल](https://www.bathindahelper.com/t/topic/239) पढ़ सकते हैं।  
> > लेकिन अगर बिना किसी error के आपने लॉगिन कर लिया तो, इसको छोड़ कर, नीचे नेक्स्ट स्टेप पर जाएँ और अपनी पोस्ट क्रिएट करें।

 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/c/c2f5605470617b615713bc6a1da1c8ef1e0f0e20.jpeg)

- सफलतापूर्वक अकाउंट क्रिएट होने और लॉगिन होने के बाद आप टॉप राईट पर ‘क्रिएट न्यू टॉपिक’ पर क्लिक करके आप अपनी नयी पोस्ट डाल सकते हैं।  
 ![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/7/732bc1bba7496afcfe085f16f8b7bb82091514d3.jpeg)

> लॉगिन करने के बाद अपनी पे‍हली पोस्ट डालने के लिए डीटेल में सीखने के लिए [नीचे/नैक्सट दी गयी ये पोस्ट](https://www.bathindahelper.com/t/topic/190/3) पढ़ सकते हैं या फिर यहई सबकुछ एक वीडियो में देख कर समझना चाहते हैं तो 15:57 मिनट के इस विडियो में देख सकते हैं।

[![](https://img.youtube.com/vi/tlbzHI-LzII/maxresdefault.jpg "बठिंडा हेल्पर में लॉगिन करके अपनी पे‍हली पोस्ट कैसे क्रिएट करें ।How to login and create your first.") ](https://www.youtube.com/watch?v=tlbzHI-LzII)

---

_[View the full topic](https://www.bathindahelper.com/t/how-to-post-a-new-msg-how-to-create-a-new-topic-here/190)._
