# अगर आज की डेट में आप घर पर केबल टीवी/डिश लगवाना चाहते हैं तो।

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/topic/2599>\
**Category:** General Discussion\
**Created:** [April 24, 2020, 2:18pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/2599 "2020-04-24T14:18:47Z")\
**Posts on this page:** 3\
**Page:** 1

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [April 24, 2020, 2:18pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/2599/1 "2020-04-24T14:18:47Z")

</div>

अगर आप वीआईपी कस्टमर हैं तो फिर एयरटेल लगवाएं।

और अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो फ्री डिश सबसे बढ़िया है। हाँ लेकिन यह एचडी नहीं होगी (शायद)

करीब 10 बढ़िया न्यूज चैनल आते हैं (20% इंग्लिश, बाकी हिन्दी)  
20 से अधिक एनर्टैन्मन्ट चैनल।  
20 से अधिक मूवी चैनल (लेकिन इंग्लिश मूवी के शायद 1-2 चैनल ही होंगे)।  
और 5 के करीब स्पोर्ट्स चैनल भी आते हैं।

क्या हम इससे अधिक भी देख सकते हैं?  
(सभी चैनल की लिस्ट [यहाँ](https://www.freedish.in/p/dd-freedish-channel-list-by-package.html) और [यहाँ](https://www.freedish.in/p/dd-direct-plus-tv-channels-list-updated.html) देख सकते हैं)

* * *

और वैसे भी, जल्दी ही इंटरनेट और केबल टीवी एक होने जा रहा है (फास्ट वे और gio डिश पहले से ही वो दे रहे हैं, लेकिन उनके प्लान 1300 रूपी महिना से शुरू होते हैं, 100 mbps अनलिमिटेड इंटरनेट और सभी चैनल, एचडी )।

मेरे घर पर पिछले 10 वर्षों से फ्री डिश चल रही है, कभी कोई दिक्कत नहीं लगी हमें। या यूं भी कह सकते हैं की शायद हमारी फॅमिली को अनलाइन रहने से ही फुरसत नहीं मिलती।

* * *

इसके इलावा एक और ऑप्शन भी है। फ्री डिश में।  
वो लगभग 50 रूपी महिना पड़ जाएगी, बहुत से प्रीमियम चैनल (लगभग सभी) देख पाएंगे। लेकिन एचडी के लिए फिर 100 रूपीस महिना पड़ सकता है। नॉन-एचडी 50 रूपी महिना।

इसकी कुछ लिमिटैशन हैं।  
एक तो प्रीमियम चैनल देखने के लिए इसको हर टाइम वाईफाई/नेट कनेक्शन चाहिए ही चाहिए होगा। चाहे बिल्कुल कम स्पीड वाला हो। बिना नेट कनेक्शन के फिर आप सिर्फ फ्री चैनल ही देख पाएंगे।

और दूसरे, बहुत बार जब उनके कंप्युटर पर लोड बढ़ जाता है, तो बीच में फ्रीज़ होने लग जाता है। मैंने 50 रूपीस वाला कई वर्ष लगवाया था, लेकिन पिछले महीने फ्रीज़ ज्यादा होने की बजह से कटवा दिया। वो कहता था की 100 रूपीस एचडी पैक ले लो, उसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी।

अगर इस ऑप्शन के बंदे का फोन नंबर चाहिए हो तो नीचे कमेन्ट करके ले सकते हैं (अपना व्हाट्सप्प नंबर जरूर लिखना, मैं उस पर भेज दूंगा)।

---

<div class="post-metadata">

**Author:** ![Shakti\_Singla1](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/shakti_singla1/32/2285_2.png) [@Shakti\_Singla1](https://www.bathindahelper.com/u/Shakti_Singla1)\
**Post date:** [April 24, 2020, 4:28pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/2599/2 "2020-04-24T16:28:40Z")

</div>

Thank sir for Info

---

<div class="post-metadata">

**Author:** ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)\
**Post date:** [November 4, 2026, 12:02pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/2599/3 "2026-11-04T12:02:38Z")

</div>


