# क्या आप जगह जगह अपनी प्रोफ़ाइल फोटो लगा लगा कर थक गए हैं?

**URL:** <https://www.bathindahelper.com/t/topic/755>\
**Category:** Lessons on Life & Computers\
**Created:** [June 2, 2019, 4:46am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755 "2019-06-02T04:46:49Z")\
**Posts on this page:** 8\
**Page:** 1

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [June 2, 2019, 4:46am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/1 "2019-06-02T04:46:50Z")

> **मैं जबसे इंटेरेनेट चलाने लगा हूँ, एक चीज़ जो बार बार करनी पड़ती थी, वो थी की हरेक वैबसाइट पर अपनी आइडैनटिटि बनाते टाइम अपनी प्रोफ़ाइल फोटो लगाना। जो मेरा शोक भी है और मैं अपनी फोटो छिपा कर चोर सा भी नहीं दिखना चाहता।**

> बहुत लोग व्हात्सप्प/फेस्बूक/गूगल पर अपनी फोटो नहीं लगाते। या फिर कोई फूल या भगवान आदि की फोटो लगाकर खुद को छिपाना अच्छा समझते हैं। आजकल तो लेडिज भी अपनी फोटो खुलेआम लगाकर रखती हैं। gents के मामले में तो बड़ा अजीब सा लगता है, जैसे की वो कोई गलत काम करते हों अपनी लाइफ में।

> **आपको आज मैं एक ऐसा सिम्पल सा वैबसाइट बताने जा रहा हूँ, जहाँ पर आप अपनी किसी ईमेल से साइन इन करके, जो भी प्रोफ़ाइल फोटो लगायेंगे, वही फोटो हरेक उस वैबसाइट और अप्प पर अपने आप लग जाएगी, अपियर हो जाएगी, जहाँ भी आपने उसी मेल id से साइन किया होगा।**

> (ग्रवाटर के उसी अकाउंट में आप एक से अधिक ईमेल id भी जोड़ कर रख सकते हैं, जिससे की उन सभी ईमेल आईडी में से जो भी ईमेल आईडी आप यूस करें, आपका प्रोफ़ाइल पिक तुरुन्त लग जाए)

- क्यूँकि Whatsapp पर आप अपनी ईमेल से sign इन नहीं करते, जो सकता है कि ये फार्मूला Whatsapp पर काम न करे।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/1/156e69e7c678d614ab87b328439450ad6de09730.png)

दूसरे शब्दों में, मान लो की आपने [ग्रवाटर](http://en.gravatar.com/) पर अपनी ज़ोफन.बठिंडा@जीमेल.कॉम से साइन किया है। और इस/ग्रवाटर वैबसाइट पर आपने पसंद की कोई प्रोफ़ाइल फोटो लगा ली।

> **उसके बाद, जिस मर्जी एप/वैबसाइट पर आप इस ईमेल ज़ोफन.बठिंडा@जीमेल.कॉम से साइन करेंगे, तो उस वैबसाइट/एप पर वही प्रोफ़ाइल फोटो अपने आप लगी मिलेगी, जो आपने ग्रवाटर पर लगाई थी। और जब भी आपने कोई नयी जबर्दस्त प्रोफ़ाइल फोटो यूस करनी हुई, सिर्फ ग्रवाटर पर अपनी फोटो चेंज करिए, और वोइल्ला, सेकड़ों वैबसाइटस पर आपकी नयी प्रोफ़ाइल फोटो अपने आप लग जाएगी।**

> आप ग्रवाटर में एक से अधिक प्रोफ़ाइल फोटो संभाल कर रख सकते हैं, ताकि मोके की मोके इमिडियटली आप सभी वेबसीटेस पर अपनी प्रोफ़ाइल फोटो आसानी से चेंज कर सकें।

जिनको शॉर्ट में समझाने से अभी समझ में नहीं आया कि कैसे करें ये, उनके लिए मैं [नीचे/अगली पोस्ट में](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/2), डीटेल में यह इक्सप्लेन कर रहा हूँ की [ग्रवाटर](http://gravatar.com) आपने कैसे अपना अकाउंट बना कर, केवल एक बार, प्रोफ़ाइल पिक कैसे लगानी है।

और फ़िर automatically उस पिक को सभी जगह ख़ुद ही कैसे पाना है।

**Author:** ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)\
**Post date:** [June 2, 2019, 7:31am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/2 "2019-06-02T07:31:35Z")

ग्रवाटर सेट/यूस करने के लिए ग्रवाटर.कॉम खोल कर साइन इन बटन पर क्लिक कीजिये।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/a/a43c50ae2891c5077d7ba0b6e28c761ec7a3810d.jpeg)

> **इसमें आपको नीचे दी गयी स्क्रीन खुलेगी। जिसमें की आपको 2 नंबर पर क्लिक करके 'कंटिन्यू with गूगल' पर क्लिक करना है।**

> > **अगर ग्रवाटर पर आप का पहले से अकाउंट बना हुआ है, तो आप 1 नंबर पर क्लिक करके अपना पहले से बने अकाउंट का ईमेल आईडी और फिर पासवर्ड भर सकते हैं।**

> > > **2 नंबर ऑप्शन- 'कंटिन्यू विद गूगल'- पर क्लिक तभी करने की जरूरत है जब आप ग्रवाटर पर पहली बार अकाउंट बना रहे हैं।**

> > > 3 नंबर पर भी क्लिक कर सकते हैं, लेकिन फिर वो रास्ता थोड़ा लंबा है, और इसलिए हम उसको डिस्कस नहीं कर रहे।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/5/5895ab0cf99ea95921ea4799ef2e03893dc5c74e.jpeg)

> **ऊपर 2 नंबर पर क्लिक करने के बाद आपको नैक्सट स्क्रीन दिखाई देगी। अगर आपके पास एक से अधिक ईमेल अकाउंट हैं, तो यहाँ पर आप अपनी पसंद के किसी भी एक जीमेल अकाउंट पर क्लिक कर दीजिये।**

> > **अगर आपने पहले से अपने जीमेल अकाउंट में लॉगिन नहीं कर रखा है, तो आपको ये स्क्रीन नहीं दिखाई देगी, बल्कि इसकी जगह पर एक खाली फील्ड दिखेगा, जिसमें की आपको अपनी जीमेल आईडी व पासवर्ड भरना होगा।**

> > अगर तो आपको अपनी जीमेल आईडी और पासवर्ड मालूम है, फिर तो कोई खास बात नहीं है, उसे भर दीजिये। लेकिन अगर आप अपना पासवर्ड भूल चुके हैं तो फिर आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। आगे बढ्ने से पहले आपको अपनी जीमेल आईडी और पासवर्ड पता करना जरूरी है।

> > > **आईडी तो बड़े आराम से प्ले स्टोर या जीमेल दोनों में से कोई भी एप खोल कर देखी जा सकती है। लेकिन पासवर्ड के लिए आपको किसी यंग बंदे की सहायता लेनी पड़ेगी।**

> > > अगर तो आपकी जीमेल आईडी आपके मोबाइल के साथ अटैच है, तो आपको भूला हुआ पासवर्ड 1 मिनट से भी कम टाइम में रिकवर हो जाएगा, कोई खास बात नहीं। अगर नहीं अटैच है तो फिर थोड़े स्टेप मुश्क़ुइल हैं, और कई केसेस में आपका अकाउंट रिकवर हो ही नहीं पाएगा, लगभग नामुमकिन है।

![imagee](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/1/12594d3913bb0c9a9f00a7caf7d21a4dcfd3761b.png)

आगे बढ्ने के लिए हम यह मान कर चलते हैं की आपने पहले से अपने किसी, कम से कम एक, गूगल/जीमेल अकाउंट में साइन इन कर रखा है, या आपको वो आईडी पासवर्ड मालूम हैं और आप यहाँ पर उसको भर करके नैक्सट स्क्रीन पर पहुँच गए हैं।

> **नैक्सट स्क्रीन आपके सामने यह आएगी। यहाँ आपको सिर्फ़ 'कनैक्ट' बटन पर क्लिक करना है।**

> इस बटन का मतलब है की येही अकाउंट, जब आप उनको कनैक्ट कर देंगे, आपका वर्ड प्रैस पर भी लॉगिन करने में काम आ जाएगा/सकता है। और आपको कनैक्ट पर क्लिक कर देना चाहिए। इसको वर्ड प्रैस से कनैक्ट करने का एक फ़ायदा यह है की वर्ड प्रैस के किसी भी वैबसाइट पर आप इसी अकाउंट के साथ लॉगिन कर पाएंगे। खैर अपने इस टूटोरियल में उन बातों का कोई महत्व नहीं है। इसलिए कनैक्ट पर क्लिक करके हम आगे बढ़ते हैं।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/c/cedf749dd4a50b7dc2c64629cd14299dbe93345b.jpeg)

> **आगे आपके पास नीचे दी गयी यह स्क्रीन आएगी। इसमें मेरा अकाउंट खुला हुआ है। जिसमें यह दिखा रहा है की मैंने पहले से ही अपनी एक फोटो इस ग्रवाटर अकाउंट में एड़ कर रखी है। नीचे दिये गए इस शॉट के अनुसार मैं 1 नंबर के पास क्लिक करके वो फोटो ग्रवाटर से पूरी तरह से हटा सकता हूँ। या फिर उसको रहने दूँ और 3 नंबर पर क्लिक करके अपनी एक और फोटो एड़ कर दूँ।**

> ध्यान दें की आप चाहे ग्रवाटर पर कितनी मर्जी फोटो एड़ कर लें, लेकिन एक टाइम में एक ही फोटो एक्टिव रख पाएंगे, जो दूसरे सभी वेबसीटेस पर प्रोफ़ाइल पिक के तोर पर दिखा करेगी।
> नीचे दी गयी इस फोटो में आप 2 नंबर पर क्लिक करेंगे तो आप अपने इस ग्रवाटर अकाउंट में अपनी दूसरी ईमेल आईडी भी अटैच कर सकते हैं। ताकि यदि किसी और वैबसाइट पर आप वो वाली ईमेल आईडी यूस करें, तो भी ग्रवाटर में चुनी हुई पिक्चर उस वैबसाइट की प्रोफ़ाइल पिक के तोर पर दिखे।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/d/d05d3fff82942ac53341ca5a2af059ad39af6057.jpeg)

‘उपर की इमेज में 3 नंबर यानी, एड़ आ न्यू इमेज’ पर क्लिक करेंगे तो आपको नीचे दी गयी स्क्रीन दिखेगी। इस फोटो में आपको 4 बटन दिखाई दे रहे हैं।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/7/7af82300681113f2f451cfcc01d64556e38fe79b.png)

- पहले बटन- अपलोड न्यू- पर क्लिक करके आप अपने मोबाइल/कम्प्युटर में पहले से मोजूद पिक को चुन सकते हैं।
- दूसरे बटन पर क्लिक करके आप इसको किसी फोटो वैबसाइट का ऐसा कोई यूआरएल दे सकते हैं, जहाँ पर आपकी वो फोटो मोजूद है, जो आप यहाँ लाना चाहते हैं।
- तीसरे बटन पर क्लिक करके आप ऐसी कोई फोटो यूस कर सकते हैं, जो आपने पहले कभी अपलोड की थी, लेकिन किसी बजह से उसको अपनी मैन फोटोस में नहीं रखा/रख पाये।
- और चौथा बटन क्लिक करके आप अपनी फोटो खींच सकते हैं।

इन चारों में से कोई भी ऑप्शन क्लिक करने के बाद आपको नीचे दी गयी स्क्रीन दिखेगी:

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/2/2a5a56430c1efb9351a237802cc37862c0a4ffd9.jpeg)
इसमें आपको अपनी अपलोड की गयी फोटो को सही से क्रॉप करना है। ताकि आपका फ़ेस सही से फोटो के फ्रेम में आ जाए/दिखे। इसमें आप चारों में किसी भी कोने में दिया गया हैंडल पकड़ कर ड्रैग कर सकते हैं। और उसके बाद नीचे दिया गया नीला बटन ‘क्रॉप इमेज’ पर क्लिक कर देंगे।

उसके बाद फाइनल्ली आपके सामने यह स्क्रीन दिखाई देगी (यह लास्ट स्टेप है):

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/7/74c35b353257169723872f7ec338e2a7c7847567.jpeg)
इसमें आप ‘G’ रेट ही सिलैक्ट रहने दें। (अगर आपकी फोटो बच्चों के देखने के लायक नहीं है तो नीचे ‘PG’ या ‘एक्स’ आदि सिलैक्ट कर सकते हैं)।

और फाइनल्ली आपके सामने यह स्क्रीन आ जाएगी, जिसमें आप देख पाएंगे की अब कौन सी फोटो आपका डिफ़ाल्ट है, यानी आपकी अपलोड की गयी फोटोस में से जिस पर आपने क्लिक कर रखा है (वो फोटो एक बॉक्स से में दिखाई देगी), वही फोटो दूसरे सभी वैबसाइटस पर प्रोफ़ाइल पिक बनी रहेगी। जैसे की नीचे वाली तस्वीर में दिख रहा है।

![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/2/2a0f54156c7558f79bd582ef18cf578591dddbf3.png)
![image](https://www.bathindahelper.com/uploads/default/original/2X/d/d97e3a70fde08c71e803e7a5e2a451c5d7eb19eb.jpeg)

उम्मीद है की आपको यह टूटोरियल पसंद आया होगा। यदि आपको कुछ समझ में न आए, तो आप नीचे रिप्लाइ करके मुझ से पूछ सकते हैं।
और यदि आप चाहते हैं की यह सब एक विडियो में बना कर दिखाऊँ, तो भी आप नीचे मुझे रेकुएस्ट कर सकते हैं, मै कोशिश करूँगा।

#Tutorial
#टूटोरियल

**Author:** ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)\
**Post date:** [August 10, 2025, 11:10am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/9 "2025-08-10T11:10:34Z")

**Author:** ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)\
**Post date:** [October 22, 2025, 7:47am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/10 "2025-10-22T07:47:22Z")

**Author:** ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)\
**Post date:** [January 3, 2026, 4:01pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/11 "2026-01-03T16:01:24Z")

**Author:** ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)\
**Post date:** [May 17, 2026, 10:12am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/12 "2026-05-17T10:12:34Z")

**Author:** ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)\
**Post date:** [August 3, 2026, 6:22am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/13 "2026-08-03T06:22:19Z")

**Author:** ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)\
**Post date:** [October 17, 2026, 7:01am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/topic/755/14 "2026-10-17T07:01:57Z")