# Want suggestions for start Daycare work

**URL:** https://www.bathindahelper.com/t/want-suggestions-for-start-daycare-work/1651
**Category:** General Discussion
**Created:** [September 13, 2019, 9:00am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/want-suggestions-for-start-daycare-work/1651 "2019-09-13T09:00:32Z")
**Posts on this page:** 6
**Page:** 1

### Author: ![Ellie](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/ellie/32/100_2.png) [@Ellie](https://www.bathindahelper.com/u/Ellie)
#### Post date: [September 13, 2019, 9:00am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/want-suggestions-for-start-daycare-work/1651/1 "2019-09-13T09:00:32Z")

Bathinda ke kis area me Daycare work start krne ka benefit h … I mean lose na sehna pde … Please all give me your advises.. Thnx

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [September 13, 2019, 9:40am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/want-suggestions-for-start-daycare-work/1651/2 "2019-09-13T09:40:54Z")

Maam, इस के बारे में मैं यह कहना चाहता हूँ:

1. आज के टाइम में 95% केसेस में कोई भी काम शुरू करने पर यह मत मानिए की वो पहले 2 वर्षों में चल सकता है। 2 वर्षों के बाद तो आप उस स्टेज पर पहुंचेंगे जहां आपका काम बंद करने का मन नहीं करेगा (अगर आपने पहले ही वर्ष बंद न कर दिया तो)। लेकिन उस वक़्त भी आपको प्रॉफ़िट एक रूपी भी नहीं हो रहा होगा। शायद खर्चे निकलने शुरू हो जाएं। अगर आपको यकीन नहीं आता मेरी बात का तो गूगल पर ‘10 हजार घण्टे का नियम’ लिख कर सर्च कर लें। आपको बहुत कुछ पता चलेगा।

2. अगर आपको कोई भी काम करने में खर्चे पड़ते हैं, और आपके पास पहले से अंदर इतना धन नहीं है की आप 2 से 3 वर्ष न केवल उस बिजनस के सभी खर्चे सह सकें, बल्कि घर के खर्चे की भी कोई दिक्कत न आए, तो ही आप उस काम को शुरू कीजिए।

3. अगर आप सोचते हैं की आप के पास इतने साधन नहीं हैं, लेकिन आप खुद में उस काम को करने के फुली काबिल समझते हैं, तो आपको चाहिए की जो लोग पहले से ही वो काम कर रहे हैं (आपके केस में डे केयर सेंटर), आप को चाहिए की उनके साथ जाकर हाथ बँटायें, यह कह कर की आप एक महिना सिर्फ काम करना चाहती हैं और उसके बदले में आपको कुछ नहीं चाहिए। इससे और कुछ नहीं तो आपको खुद के आकलन का मोका मिलेगा।

4. अगर आपमें सच में वो काबलियत होगी, तो एक महीने के बाद वो बंदे आपको आपकी काबलियत के मुताबिक सैलरी जरूर देंगे। अगर आपको लगता है की वो आपको आपकी काबलियत के मुताबिक सैलरी देने को तयार नहीं, तो सच यह है की आप में काबलियत सच में नहीं है, आपको सिर्फ लगता है की है।

सारांश यह है की आज के टाइम में कोई भी अकेला बंदा कोई भी नया काम शुरू लगभग नहीं ही कर सकता है। अगर आप में काबलियत है तो आप ऐसे किसी बंदे के साथ खुद को जोड़ें, जो पहले से वो काम कर रहा हो।

और अगर किसी बजह से ऐसा संभव नहीं है तो खुद को किसी चैन मार्केट/डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के साथ जोड़िए। आप खुद के बिजनस के मुकाबले उसमें बहुत जल्दी पैसे कमाने लग जाएंगे, ऐसा मेरा वायदा है। यह जॉब और खुद के बिजनस दोनों से बेहतर है।

अगर आप इस संबंध में कुछ और डिस्कस करना चाहते हैं, तो हमारे ऑफिस में आपका स्वागत है। गूगल पर आप बड़ी आसानी से बठिंडा हेल्पर लिखते ही हमारे ऑफिस की लोकैशन देख सकते हैं।

### Author: ![Ellie](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/ellie/32/100_2.png) [@Ellie](https://www.bathindahelper.com/u/Ellie)
#### Post date: [September 13, 2019, 10:00am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/want-suggestions-for-start-daycare-work/1651/3 "2019-09-13T10:00:38Z")

Really Thnx sir .. Bhut c baate samj aa gyi mujhe …

### Author: ![Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/bathinda_helper/32/12851_2.png) [@Bathinda\_Helper](https://www.bathindahelper.com/u/Bathinda_Helper)
#### Post date: [September 13, 2019, 10:03am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/want-suggestions-for-start-daycare-work/1651/4 "2019-09-13T10:03:39Z")

अभी हो सकता है आने वाले दिनों में कुछ सुझाओ आपको और भी मिल जाएँ।

पैसे कमाने आसान भी हैं और मुश्किल भी। दोनों ही बातें हैं।
मेरे ख्याल से आप एनर्जेटिक होने चाहियें बस, बाकी सब बातें अपने आप हो जाएंगी।
सब रास्ते अपने आप खुलेंगे।

लेकिन अगर आप एनर्जेटिक नहीं हैं, या किसी गलत काम/हालात में फंसे हुए हैं, तो गड़बड़ है। फिर आपको अपने लेवल से नीचे जाना पड़ सकता है।

### Author: ![Ellie](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/ellie/32/100_2.png) [@Ellie](https://www.bathindahelper.com/u/Ellie)
#### Post date: [September 13, 2019, 12:07pm UTC](https://www.bathindahelper.com/t/want-suggestions-for-start-daycare-work/1651/5 "2019-09-13T12:07:40Z")

Sir , honest ho kr kaam start krna chahte h … Gf ard work se income ho … Isi liye to mushkil welcome kr rhi h … Galat kaamo se to bhagwan bcha kr rkhe..Thnx sir

### Author: ![system](https://www.bathindahelper.com/user_avatar/www.bathindahelper.com/system/32/12901_2.png) [@system](https://www.bathindahelper.com/u/system)
#### Post date: [May 25, 2026, 7:37am UTC](https://www.bathindahelper.com/t/want-suggestions-for-start-daycare-work/1651/7 "2026-05-25T07:37:33Z")